इंडिया ब्लॉक का सीजेआई से मिलने की मांग करना मूर्खता, सुप्रीम कोर्ट को बना...
लंदन, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) से मिलने की मांग और सीजेआई द्वारा मिलने से इनकार किए जाने पर पूर्व सॉलिसिटर जनरल और जाने-माने वकील हरीश साल्वे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि सीजेआई से मिलने की मांग सरासर मूर्खता है और यह सुप्रीम कोर्ट को राजनीति का मोहरा बनाने की कोशिश है। पेश है बातचीत के प्रमुख अंशः
हम मिलकर आतंकवाद से कैसे लड़ सकते हैं, इसकी बेहतरीन मिसाल कैप्टन स्मित ने...
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कैप्टन स्मित मच्छार के शौर्य की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "हम कैसे आतंकवाद का मिल कर सामना कर सकते हैं और आतंक के सामने घुटने नहीं टेकते उसकी ये 'बेहतरीन मिसाल' है।" गुरुवार को आईएएनएस से विशेष साक्षात्कार में रूवेन ने अपने विचार व्यक्त किए।
विरोध प्रदर्शनों को वेक-अप कॉल माने सरकार, शिक्षा व्यवस्था में सक्रिय रूप से लागू...
भुवनेश्वर, 3 सितंबर (आईएएनएस)। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने गुरुवार को कहा कि सरकार को जारी विरोध प्रदर्शनों को एक ‘वेक-अप कॉल’ के रूप में लेना चाहिए और परीक्षा तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों को सक्रिय रूप से लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को छोटा या अलग-थलग मामला नहीं समझा जाना चाहिए। यदि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में सार्थक सुधार नहीं किए गए तो भविष्य में यह बड़ा सामाजिक दबाव और व्यापक आंदोलन का रूप ले सकता है।
यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन पर फैसला समय आने पर लेगी लोजपा : चिराग...
लखनऊ, 5 जुलाई (आईएएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को समसमायिक मुद्दों पर आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के लड़ने का संकेत दिया। उन्होंने साफ किया कि पार्टी मजबूती के साथ तैयारी कर रही है और पासी समाज के लोगों की आवाज बनेगी।
सनातन बोर्ड के गठन से मंदिरों के चढ़ावे का होगा सदुपयोग और रुकेगी चोरी...
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के आरोप, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के बयान, सनातन बोर्ड, चंपत राय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत विभिन्न मुद्दों पर आईएएनएस से विशेष बातचीत की।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी के कार्यकाल को सराहा, ‘जबरदस्त वक्ता’ भी...
नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। पीएम मोदी हाल ही में भारत में सरकार के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बने हैं।
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों का हेर-फेर चौंकाने वाला : शशि थरूर
नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों रुपए के कथित हेराफेरी पर हैरानी और अफसोस जताया। उन्होंने इसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भरोसे के साथ घोर विश्वासघात बताया।
ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने से कोई संवैधानिक संकट पैदा नहीं होगा :...
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर कोई संवैधानिक संकट पैदा नहीं होगा।
‘महिला मतदाता और सत्ता के प्रति भरोसा निर्णायक फैक्टर’, एक्सिस माई इंडिया के सीएमडी...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच एग्जिट पोल को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। इस संदर्भ में 'एक्सिस माई इंडिया' के सीएमडी प्रदीप गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।
सदन में अधिकतम कार्य-दिवस और सार्थक बहस से मजबूत होगा लोकतंत्र: वासुदेव देवनानी
लखनऊ, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) के मंच से देशभर की विधानसभाओं के संचालन, अनुशासन और जवाबदेही को लेकर गहन मंथन चल रहा है। इसी सम्मेलन के दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए सदनों का अधिक समय तक चलना, सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और तकनीक का व्यापक उपयोग बेहद जरूरी है।
