Saturday, June 20, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय कोलंबो पोर्ट सिटी परियोजना ने आकार लेना शुरू किया

कोलंबो पोर्ट सिटी परियोजना ने आकार लेना शुरू किया

0
101

बीजिंग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल में शामिल होने वाले पहले देशों में से एक है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक ऐसा नया शहर है – कोलंबो पोर्ट सिटी। यह चीन और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित ‘बेल्ट एंड रोड’ की एक प्रमुख सहयोग परियोजना है। इसका निवेश, निर्माण और संचालन चीन हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा किया गया है।

इस वर्ष, पोर्ट सिटी का निर्माण अपने दसवें वर्ष में प्रवेश कर गया है और आकार लेना शुरू कर रहा है। इस साल सितंबर में, श्रीलंका का कोलंबो पोर्ट सिटी ड्यूटी फ्री शॉपिंग सेंटर आधिकारिक तौर पर व्यवसाय के लिए खोला गया। दक्षिण एशिया में पहले सिटी ड्यूटी-फ्री स्टोर के रूप में, यह 20,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र को कवर करता है और इसका कुल निर्माण क्षेत्र 7,000 वर्ग मीटर से अधिक है।

कोलंबो पोर्ट सिटी ड्यूटी फ्री शॉपिंग सेंटर के वाणिज्यिक प्रबंधन मेनेजर ली येन ने कहा कि यह सबसे संपूर्ण श्रेणियों और सबसे समृद्ध ब्रांडों के साथ श्रीलंका का सबसे बड़ा ड्यूटी फ्री स्टोर है, यह पूरे श्रीलंका में यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए एक बहुत अच्छा खरीदारी और मनोरंजन स्थल है। शहर के ड्यूटी फ्री शॉपिंग मॉल का उद्घाटन कोलंबो पोर्ट सिटी के निर्माण और विकास में एक महत्वपूर्ण चरणबद्ध उपलब्धि है।

श्रीलंका के इतिहास में सबसे बड़ी एकल विदेशी-निवेशित परियोजना के रूप में कोलंबो पोर्ट सिटी का निर्माण आधिकारिक तौर पर सितंबर 2014 में शुरू किया गया। इससे कुल 15 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश होने की उम्मीद है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)