Saturday, June 20, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय च्यांगमेन न्यूट्रिनो प्रयोग डिटेक्टर का खुलासा

च्यांगमेन न्यूट्रिनो प्रयोग डिटेक्टर का खुलासा

0
79

बीजिंग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूट्रिनो सबसे पुराने और सबसे आदिम प्राथमिक कण हैं, जो ब्रह्मांड की शुरुआत में मौजूद थे। वे बडी संख्या में महत्वपूर्ण रहस्यमय जानकारी रखते हैं। ब्रह्मांड और मानव जाति की मौजूदा दुनिया सामग्री को समझने के लिए न्यूट्रिनो का अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण है।

यह दुनिया का सबसे अत्याधुनिक बुनियादी विज्ञान भी है। चूंकि न्यूट्रिनो का पता लगाना काफी कठिन है, इसलिए विशाल डिटेक्टरों की आवश्यकता होती है।

शुक्रवार को, चीन के क्वांगतोंग प्रांत के च्यांगमेन शहर में 700 मीटर भूमिगत स्थित एक बड़े वैज्ञानिक उपकरण च्यांगमेन न्यूट्रिनो प्रयोग के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल हुई कि च्यांगमेन न्यूट्रिनो प्रयोग का कार्बनिक ग्लास क्षेत्र स्थापित हुआ।

यह च्यांगमेन न्यूट्रिनो प्रयोग डिटेक्टर के सबसे महत्वपूर्ण टुकड़ों में से एक है, जो अगले महीने पूरी तरह से स्थापित हो जाएगा। इस कार्बनिक ग्लास क्षेत्र में गोल्डन लाइट-बल्ब जैसे 45 हजार फोटोमल्टीप्लायर ट्यूब मौजूद हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)