Monday, June 15, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन और मध्य एशिया के बीच सहयोग से जुड़ी थिंक टैंक रिपोर्ट...

चीन और मध्य एशिया के बीच सहयोग से जुड़ी थिंक टैंक रिपोर्ट जारी

0
22

बीजिंग, 23 जून (आईएएनएस)। “चीन-मध्य एशिया भावना” आगे बढ़ाएं: क्षेत्रीय सहयोग की उपलब्धि, अवसर और पूर्वानुमान शीर्षक थिंक टैंक रिपोर्ट जारी की गई। इसमें नए युग में चीन और मध्य एशिया के बीच सहयोग में मिली महत्वपूर्ण उपलब्धियों, अवसरों और चुनौतियों का सारांश किया गया और भविष्य की संभावनाओं का विश्लेषण किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नए युग में आर्थिक व व्यापारिक आदान-प्रदान, बुनियादी संस्थापन, ऊर्जा सहयोग, नवाचार क्षेत्र, विकास की क्षमता के निर्माण, सभ्यताओं के बीच आपसी सीख और शांति व स्थिरता की रक्षा में चीन और मध्य एशिया के बीच सहयोग में व्यापक उपलब्धियां हासिल हुईं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में उच्च गुणवत्ता वाले विकास, उच्च स्तरीय खुलेपन और नए चरण की तकनीकी क्रांति व औद्योगिक परिवर्तन से चीन और मध्य एशिया के बीच सहयोग के लिए बड़े अवसर पैदा हुए। वहीं, चीन और मध्य एशिया के बीच सहयोग के सामने एकतरफावाद, संरक्षणवाद, भू-राजनीतिक जोखिम और गैर-पारंपरिक सुरक्षा आदि खतरे और चुनौतियां भी मौजूद हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और मध्य एशिया के बीच सहयोग मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय की अवधारणा और तीन वैश्विक पहलों को नेतृत्व मानता है। सहयोग का उद्देश्य क्षेत्रीय साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण मजबूत करना है, क्षेत्रीय समृद्धि का एक नया अध्याय जोड़ना है, सुरक्षा के नए बैरियर का निर्माण करना है और लोगों के बीच संपर्क का नया अध्याय जोड़ना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)