Monday, June 15, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन में उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री में बढ़ोतरी

चीन में उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री में बढ़ोतरी

0
26

बीजिंग, 22 जून (आईएएनएस)। चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले पांच महीनों में चीन में उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री 203 खरब 20 अरब युआन रही, जो पिछले साल की इसी अवधि से 5 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार मई महीने में उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री 41 खरब 30 अरब युआन रही, जिसकी वृद्धि दर 6.4 फीसदी है और वृद्धि दर अप्रैल की तुलना में 1.3 प्रतिशत अधिक है।

वहीं, मई में श्रमिक दिवस और ड्रैगन बोट फेस्टिवल मनाया गया। सांस्कृतिक पर्यटन उपभोग खपत में बढ़ोतरी होने का अहम कारण बन गया। श्रमिक दिवस की छुट्टियों के दौरान चीन में यात्रियों ने 31 करोड़ 40 लाख बार यात्रा की, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 6.4 फीसदी ज्यादा है। पर्यटकों का कुल यात्रा व्यय 1 खरब 80 अरब 26 करोड़ 90 लाख युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 8 प्रतिशत है।

उधर, ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों के दौरान चीन में यात्रियों ने 11 करोड़ 90 लाख बार यात्रा की, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 5.7 फीसदी ज्यादा है। पर्यटकों का कुल यात्रा व्यय 42 अरब 73 करोड़ युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 5.9 प्रतिशत है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)