Wednesday, July 29, 2026
SGSU Advertisement
Home खरी बात दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश का...

दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश का लगाया आरोप

0
193

महराजगंज, 19 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में एक जून को महराजगंज सीट पर मतदान होगा। राजनीतिक दलों के नेता चुनावी रण को जीतने के लिए जोर शोर से प्रचार में जुटे हैं।

महराजगंज लोकसभा सीट से वीरेंद्र चौधरी कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के अड्डा बाजार में एक जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस-इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता एकजुट होकर पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी को हराने में लगे हुए हैं। ये देश का संविधान और लोकतंत्र समाप्त करना चाहते हैं।

इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद से पीएम मोदी, अमित शाह और भाजपा के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा है।

आज देश के अंदर बेरोजगारी बढ़ी है। लोगों की आमदनी नहीं बढ़ी, लेकिन खर्च बढ़ गया है। कांग्रेस के परिवारवाद पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी परिवारवाद चलाते हैं। मोदी परिवार भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है।