Tuesday, June 2, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल दिल्ली प्रीमियर लीग : दिल्ली एफसी की संघर्षपूर्ण जीत

दिल्ली प्रीमियर लीग : दिल्ली एफसी की संघर्षपूर्ण जीत

0
151

नई दिल्ली, 1 नवम्बर (आईएएनएस)। प्लेयर ऑफ द मैच सजल बाग के गोल से दिल्ली एफसी ने फ्रेंड्स यूनाइटेड को 2-1 से हरा कर डीएसए प्रीमियर लीग में पूरे अंक अर्जित किए। अम्बेककर स्टेडियम पर खेले गए उतार चढ़ाव वाले मैच में विजेता टीम के लिए थोंगखोंग नाओबा और सजल ने गोल जमाए। पराजित टीम का गोल अक्षय राज के नाम रहा।

इस मैच के नतीजे से डीएफसी के सात मैचों में 14 अंक हो गए है। पराजित फ्रेंड्स इतने ही मैचों में 7 अंक ही जुटा पाई है। हालांकि दोनों टीमों के अंकों में बड़ा अंतर है लेकिन परस्पर मुकाबले में डीएफसी को खासा संघर्ष करना पड़ा। विजेता टीम के युवा खिलाड़ियों ने कई मौके बेकार किए।

गढ़वाल हीरोज के विरुद्ध बेहद आक्रामक खेल का प्रदर्शन करने वाले डीएफसी के युवा खिलाड़ी आज अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए वरना गोल अंतर खासा बड़ा हो सकता था।

फिलहाल गढ़वाल एफसी , सुदेवा, दिल्ली एफसी, रॉयल रेंजर्स और सीआईएसएफ अंक तालिका में आगे चल रहे हैं।