Tuesday, July 21, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth ब्रेनी बियर प्री स्कूल एंड एक्टिविटी क्लब अरेरा कॉलोनी भोपाल ने मनाया...

ब्रेनी बियर प्री स्कूल एंड एक्टिविटी क्लब अरेरा कॉलोनी भोपाल ने मनाया अपना “वार्षिक उत्सव”

0
157

भोपाल : 2 फरवरी/ ब्रेनी बियर प्री स्कूल एंड एक्टिविटी क्लब अरेरा कॉलोनी में वार्षिकोत्सव “कलर्स ऑफ इंडिया” अपने निराले अंदाज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी संस्थापक एवं फाउंडर “ब्रेनी बियर प्री स्कूल” एंड “गेट सेट पेरेंट्स विद पल्लवी” उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आईसेक्ट ग्रुप ऑफ यूनिवर्सिटीज समूह की डायरेक्टर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स शामिल हुईl आकर्षक ढंग से सजे विद्यालय परिसर में स्वागतोत्सुक विद्यालय ने अपनी परम्परा को निभाते हुए सर्वप्रथम आमंत्रितों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद मां सरस्वती के पूजन के साथ उत्सव की शुरुआत हुई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। रंग बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे-नन्हे बच्चों ने अपनी मोहक प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढकऱ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नृत्य, गीत, संगीत, कव्वाली एवं बालमन को छूते विषय सम्मिलित थे। उपस्थितजन की तालियों की गड़गड़ाहट ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी ने उपस्थित पेरेंट्स को सम्बोधित करते हुए बच्चों के सर्वोत्तम पालन पोषण तथा आधुनिक सुख सुविधाओं एवं संसाधनों का सीमित उपयोग करने का परामर्श दिया।