Sunday, June 14, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध महादेव बेटिंग ऐप केस: एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

महादेव बेटिंग ऐप केस: एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

0
105

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। महादेव बेटिंग ऐप मामले में पुलिस ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया है।

इसके पहले 15 हजार करोड़ रुपये के महादेव बेटिंग ऐप मामले में मुंबई पुलिस की एसआईटी ने साहिल खान से पूछताछ की थी। ये मामला पहले माटुंगा पुलिस ने दर्ज किया। इसके बाद जांच के लिए इसे क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया गया। फिर एसआईटी का गठन कर जांच आगे बढ़ाई गई।

एक्टर ने मामले में अंतरिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी। साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं। यह महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

साहिल ने ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है। इसके बाद वो एक फिटनेस एक्सपर्ट बन गए।