Saturday, July 11, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी मनोज सिंह मनराल लेफ्टिनेंट पद पर...

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी मनोज सिंह मनराल लेफ्टिनेंट पद पर पदोन्नत, राज्यपाल व मुख्यमंत्री सम्मान हेतु नामित                    

0
42

भोपाल : 3 फरवरी/ रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के लिए यह अत्यंत गर्व एवं सम्मान का विषय है कि विश्वविद्यालय के एनसीसी नेवल विंग के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मनोज सिंह मनराल को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में आठ वर्षों की समर्पित, अनुशासित एवं उत्कृष्ट सेवा के उपरांत सब-लेफ्टिनेंट से लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नत किया गया है।

लेफ्टिनेंट मनोज सिंह मनराल ने अपने कार्यकाल के दौरान एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से न केवल एनसीसी बल्कि रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट का पद भारतीय सेना के कैप्टन पद के समकक्ष होता है, जो उनके अनुभव, जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता का परिचायक है।

इसी क्रम में उनकी एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु उनका चयन विशेष सम्मान के लिए किया गया है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय की नेवल टीम ने शिप मॉडलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए एनसीसी निदेशालय, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ द्वारा लेफ्टिनेंट मनोज सिंह मनराल का नाम माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने हेतु आधिकारिक रूप से फॉरवर्ड किया गया है।

लेफ्टिनेंट मनोज सिंह मनराल की पदोन्नति एवं प्रस्तावित सम्मान न केवल रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, बल्कि संपूर्ण एनसीसी परिवार एवं प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके कुशल मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रो चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलगुरु प्रो. रवि प्रकाश दुबे, प्रो वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. संगीता जौहरी सहित समस्त विश्वविद्यालय परिवार, कैडेट्स एवं एनसीसी निदेशालय व वन एमपी नेवल यूनिट भोपाल के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर आयुश डोडानी‌ सहित समस्त स्टाफ ने लेफ्टिनेंट मनोज सिंह मनराल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि, पदोन्नति एवं प्रस्तावित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।