Thursday, June 25, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth विश्व पृथ्वी दिवस 2026: “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” विषय पर आरएनटीयू में...

विश्व पृथ्वी दिवस 2026: “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” विषय पर आरएनटीयू में दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

0
10

प्रो. आर.पी. दुबे ने कहा – पर्यावरण अनुकूल प्रथाएं ही पृथ्वी को बचाने का एकमात्र उपाय

भोपाल, 8 मई | रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू), रायसेन में भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से 4 और 5 मई, 2026 को विश्व पृथ्वी दिवस 2026 भव्य रूप से मनाया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का विषय था “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” (Our Power, Our Planet)

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता, नवीकरणीय ऊर्जा, पुनर्चक्रण और सतत विकास को बढ़ावा देना था, जिसमें 200 से अधिक छात्रों, संकाय सदस्यों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रो. टी. रवि किरण के व्याख्यान से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. टी. रवि किरण के जागरूकता व्याख्यान से हुई, जिसमें उन्होंने जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण और सतत जीवन शैली पर प्रकाश डाला। इसके बाद छात्रों के लिए स्लोगन राइटिंग, पोस्टर निर्माण, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जहाँ प्रतिभागियों ने “धरती बचाओ, जीवन बचाओ” का संदेश रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

कुलगुरु ने कहा – अनुशासित जीवन ही पर्यावरण की कुंजी

कार्यक्रम के अंत में प्रो. रवि प्रकाश दुबे, कुलगुरु, आरएनटीयू ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा:

“हम सब पर्यावरण अनुकूल प्रथा अपनाकर ही पृथ्वी को संरक्षित कर सकते हैं। पृथ्वी को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए सभी को अनुशासित जीवन यापन करना चाहिए।”

उनके आशीर्वचन से सभी प्रतिभागी लाभान्वित हुए। समापन पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संकाय सदस्यों, छात्रों और कर्मचारियों ने पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं को अपनाने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने की शपथ ली।

दूसरे दिन: झीरी गाँव में जागरूकता रैली और स्वच्छता अभियान

दूसरे दिन की शुरुआत झीरी गाँव से हुई, जो बेतवा नदी के उद्गम स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। इस दिन के अतिथि श्री शरद कुमरे (पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता, भोपाल) थे। उन्होंने छात्रों, संकाय सदस्यों और ग्रामीणों को पृथ्वी और पर्यावरण में होने वाले बदलावों तथा सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी।

मुख्य गतिविधियाँ:

  • जागरूकता रैली – छात्रों ने धरती माता को समर्पित नारों और गीतों के साथ मार्च किया।

  • स्वच्छता अभियान – परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गई।

  • पर्यावरण अनुकूल बैग का वितरण – ग्रामीणों को कपड़े के बैग दिए गए।

  • वृक्षारोपण – ग्रामीणों को पौधे उपलब्ध कराए गए, जिससे सामुदायिक हरियाली को बढ़ावा मिला।

आरएनटीयू ने जताया आभार

कार्यक्रम को सफल बनाने में डीन, विज्ञान संकाय डॉ. अंकित अग्रवाल, विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान डॉ. भावना अग्रवाल, कार्यक्रम समन्वयक श्री उत्तम, एनएसएस अधिकारी डॉ. गब्बर सिंहडॉ. रेखा गुप्ता और विज्ञान संचार केंद्र की समन्वयक डॉ. प्रीति सिंह सहित समस्त संकाय सदस्यों एवं छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरएनटीयू के विज्ञान संकाय ने कार्यक्रम के प्रायोजन के लिए भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय एवं मंत्रालय के समस्त अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।