Thursday, May 28, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल श्याम लाल कॉलेज ने खालसा कॉलेज को हराकर जीता खिताब

श्याम लाल कॉलेज ने खालसा कॉलेज को हराकर जीता खिताब

0
92

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मेजबान श्याम लाल कॉलेज ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को 3-1 से हराकर 10वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल इन्विटेशनल हॉकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग के खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

श्याम लाल कॉलेज की तरफ से आशीष शहरावत ने दो गोल और एक गोल प्रवीण मुंडा ने किया। खालसा कॉलेज के लिए एक गोल मोहित ने किया ।

फाइनल मैच का एसएनएस हॉकी मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड श्यामलाल कॉलेज के प्रवीण मुंडा को मिला। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड श्यामलाल कॉलेज के ललित कुमार वर्मा को मिला।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व हॉकी ओलंपियन, अर्जुन अवॉर्डी अशोक ध्यानचंद थे, अध्यक्षता कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की चेयरपर्सन सविता गुप्ता और गेस्ट ऑफ ऑनर, मेंबर गवर्निंग बॉडी डॉ. पीके मिश्रा और कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर रबि नारायण कर ने पुरस्कार प्रदान किए।