Wednesday, August 19, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल अय्यर, पंत, राहुल सहित 12 खिलाड़ी आईपीएल नीलामी में होंगे मार्की खिलाड़ी

अय्यर, पंत, राहुल सहित 12 खिलाड़ी आईपीएल नीलामी में होंगे मार्की खिलाड़ी

0
134

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाली आईपीएल 2025 की बड़ी नीलामी में अपनी-अपनी टीमों द्वारा रिलीज़ किए गए कप्‍तान श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और केएल राहुल 12 मार्की खिलाड़‍ियों में शामिल हैं।

मार्की खिलाड़‍ियों की सूची में सात भारतीय हैं। अय्यर, पंत और अर्शदीप सिंह छह मार्की खिलाड़‍ियों के पहले सेट में शामिल हैं। युज़वेंद्र चहल, मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद सिराज दूसरे सेट में शामिल हैं।

पांच विदेशी खिलाड़‍ियों में आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्‍टार्क, इंग्‍लैंड के सफ़ेद गेंद के कप्‍तान जॉस बटलर, इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्‍टन, दक्षिण अफ़्रीका के विस्‍फ़ोटक बल्‍लेबाज़ डेविड मिलर और दक्षिण अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कैगिसो रबाडा शामिल हैं।