Sunday, June 14, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, 26 मामले हैं दर्ज

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, 26 मामले हैं दर्ज

0
94

नोएडा, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। रविवार देर रात शहर के थाना सेक्टर-39 पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आराेेेपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात थाना सेक्टर-39 पुलिस सेक्टर-46 रेड लाइट के चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। तब पुलिस ने उसका पीछा किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसमें मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल होकर गिर गया। उसका नाम राजेश कश्यप उर्फ भेडा़ है।

आरोपी थाना सेक्टर-39 में दर्ज एक मुकदमे में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उस 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, 1 खोखा व 1 जिंदा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उस पर गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में लूट/चोरी आदि के 26 मुकदमे दर्ज है।