Friday, July 3, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार : बांसुरी स्वराज

अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार : बांसुरी स्वराज

0
79

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 5 पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं।

इनमें से एक नाम बांसुरी स्वराज का भी है। नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज और आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती के बीच मुकाबला होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज एक प्रसिद्ध वकील हैं। सोमनाथ भारती भी पेशे से वकील रहे हैं।

बांसुरी स्वराज ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा होने के बाद कहा कि अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार। मैं संगठन मंत्री पवन राणा, बैजयंत जय पांडा, मेरी बड़ी बहन अलका गुर्जर और हर एक भाजपा कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे यह अवसर दिया। सामने वाला उम्मीदवार कोई चुनौती नहीं है।

गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार दिल्ली में चार नए चेहरे चुनावी मैदान में उतारे हैं। इनमें चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिम दिल्ली से पूर्व मेयर कमलजीत सहरावत और दक्षिण दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी हैं। वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली से पार्टी ने एक बार फिर मनोज तिवारी पर भरोसा जताया है।