Friday, June 19, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2024 में चीनी मीडिया के दस सबसे प्रचलित शब्द जारी

वर्ष 2024 में चीनी मीडिया के दस सबसे प्रचलित शब्द जारी

0
61

बीजिंग, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय भाषा संसाधन निगरानी और अध्ययन केंद्र ने हाल ही में वर्ष 2024 में चीनी मीडिया के दस सबसे प्रचलित शब्द जारी किए। ये दस शब्द हैं- नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नैतिक शिक्षा, पेरिस ओलंपिक, वैश्विक दक्षिण, चीन की यात्रा, ट्रेड-इन, कम ऊंचाई वाली अर्थव्यवस्था, भावी व्यवसाय और नए पेशे।

दस सबसे प्रचलित शब्द जारी करने के साथ राष्ट्रीय भाषा संसाधन निगरानी और अध्ययन केंद्र ने उन शब्दों का व्याख्यान भी किया।

उदाहरण के लिए नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति नए युग में प्रगतिशील उत्पादक शक्ति का ठोस प्रतिबिंब है और चीनी आर्थिक व सामाजिक गुणवत्ता-विकास का अनिवार्य परिणाम है। परंपरागत उत्पादक शक्ति की तुलना में नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति तकनीकों, नवाचार व कुशलता पर अधिक ध्यान देती है, जो आर्थिक विकास में अधिक स्मार्ट, ग्रीन और उच्च अंत का रूझान दर्शाता है।

परिचय के अनुसार चीनी मीडिया के दस सबसे प्रचलित शब्द राष्ट्रीय भाषा संसाधन निगरानी और अध्ययन केंद्र के डेटाबेस के आधार पर भाषा सूचना तकनीकों का उपयोग कर चुने गए हैं। दस सबसे प्रचलति शब्द जारी करने की गतिविधि राष्ट्रीय भाषा संसाधन निगरानी और अध्ययन केंद्र, वाणिज्यिक प्रेस और सिन्हुआ नेटवर्क द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वर्ष 2024 चीनी भाषा का सार नाम कार्यक्रम का एक भाग है।

बाद में वार्षिक दस सबसे प्रचलित साइबर शब्द, वार्षिक दस नए शब्द और वार्षिक शब्द भी जारी किए जाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)