भोपाल : 21 जुलाई/ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुई “हायरॉक्स” फिटनेस प्रतियोगिता जो कि 19 जुलाई को दिल्ली मैं संपन्न हुई उसमें भोपाल की दो फिटनेस प्रेमी महिलाओं डा. रधिया और साक्षी भटनागर ने महिलाओं की डबल्स कैटेगिरी मैं भारत स्तर पर दूसरा स्थान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओवर ऑल मैं आठवां स्थान प्राप्त किया है।
उल्लेखनीय है कि हायरॉक्स फिटनेस प्रतियोगिता की शुरुआत 2017 मैं जर्मनी से हुई है उसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य देश के युवाओं मैं फिटनेस के प्रति बहुत ज़्यादा जोश देखा गया है।
हायरॉक्स प्रतियोगिता मैं 8 किलोमीटर दौड़ जिसमें अलग अलग 8 वर्कआउट स्टेशन होते हैं उनमें से प्रत्येक को पार करते हुए पूरी 8 किलोमीटर की दोड़ पूरी करना होती है।
डा. राधिया और साक्षी भटनागर ने महिलाओं की डबल्स प्रतियोगिता कुल 1 घंटा 32 मिनट और 4 सेकेंड्स मैं पूर्ण कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है । डा. राधिया और साक्षी ने आगामी 7 सितम्बर 2025 को मुंबई मैं होने वाली अगली हायरॉक्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है ।


