Friday, July 3, 2026
SGSU Advertisement
Home खबर वैश्विक चुनौतियों के बीच आरबीआई की बैठक में आर्थिक हालात की समीक्षा

वैश्विक चुनौतियों के बीच आरबीआई की बैठक में आर्थिक हालात की समीक्षा

0
153

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल ने शुक्रवार को नागपुर में एक बैठक की जिसमें वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति और दृष्टिकोण की समीक्षा की गई। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि भू-राजनीतिक घटनाएं और वैश्विक वित्तीय बाजार की अस्थिरता से उत्पन्न चुनौतियां का अर्थव्यवस्था पर कितना असर पड़ा है।

आरबीआई के एक बयान के अनुसार, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान डिजिटल भुगतान, कंज्यूमर एजुकेश और जागरूकता में हुई प्रगति सहित रिजर्व बैंक की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।

बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बैंक के बजट को भी मंजूरी दे दी।