Tuesday, June 16, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति पंजाब में आप कार्यकर्ता की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई...

पंजाब में आप कार्यकर्ता की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय : अशोक मित्तल

0
19

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के नेता अशोक मित्तल ने पंजाब में ‘आप’ कार्यकर्ता की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को लेकर हमारी सरकार गंभीर है।

उन्होंने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। किसी भी आरोपी को नहीं बख्शा जाए।

साथ ही, उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के शासनकाल में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगा है। अगर आप पिछली सरकारों से हमारी सरकार की तुलना करेंगे, तो आप यह पाएंगे कि बड़े पैमाने पर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगा है। लेकिन, अगर अभी भी किसी भी प्रकार का ऐसा मामला सामने आ रहा है, तो हम निश्चित तौर पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई के दौरान हम बिल्कुल भी कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक व्यक्ति की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। आम आदमी पार्टी के नेता अशोक मित्तल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि जब हम अपने देश में विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं। आप कहते हैं कि हमने जीडीपी का आंकड़ा इतना पार कर लिया है। हमने विकास से संबंधित इतने बड़े काम कर लिए हैं। लेकिन, दिल्ली में एक व्यक्ति की गड्ढे में गिरने से मौत हो जाती है। इससे ज्यादा दुखद और क्या हो सकता है। मैं दुख की इस घड़ी में मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। ऐसे मामलों में सरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, ताकि निकट भविष्य में इस तरह के मामले सामने नहीं आए।

उन्होंने कहा कि आगे चलकर दिल्ली के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके लिए दिल्ली सरकार पूरे प्रबंध करे। लोगों का हित ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।