SGSU Advertisement
Home Student & Youth डीआईसी में डेटाबेस एडमिन सहित कई पदों पर आवेदन शुरू, 5 मई...

डीआईसी में डेटाबेस एडमिन सहित कई पदों पर आवेदन शुरू, 5 मई तक मौका

0
34

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे जो लोग देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़ने चाहते हैं, उनके लिए एक खास मौका सामने आया है। डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) ने डेटाबेस एडमिन सहित अलग-अलग कुल 4 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर वैकेंसी निकाली है।

डीआईसी ने जिन 4 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें इंफ्रा लीड, लीड डेवलपर, डेटाबेस एडमिन, और मैनेजर सपोर्ट के 1-1 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 21 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 मई तय की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्याल से संबंधित पद अनुसार आईटी, कंप्यूटर विज्ञान या संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर/क्लाउड आर्किटेक्चर भूमिकाओं में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता के साथ-साथ कौशल होना चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी डीआईसी के नियमों के अनुसार होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक या अधिसूचना में दिए गए डाररेक्ट अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।