चीन में 2025 में साइकिल का कुल उत्पादन 11 करोड़ यूनिट से अधिक

0
6

बीजिंग, 8 मई (आईएएनएस)। 2025 में, चीन में साइकिल का कुल उत्पादन 11.08 करोड़ इकाइयों तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है और पूरे वर्ष स्थिर वृद्धि दर्ज की गई।

यह जानकारी 8 मई को शांगहाई में आयोजित 2026 चीन अंतर्राष्ट्रीय साइकिल प्रदर्शनी में मिली। प्रदर्शनी में वैश्विक साइकिल उद्योग के हरित, बुद्धिमान और उच्च स्तरीय विकास रुझानों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें चीन के नए साइकिल उत्पादों और उभरते उद्योग रुझानों को प्रदर्शित किया गया।

चीन साइकिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और महासचिव कुओ वेन्यू ने बताया कि 2025 में, चीन के साइकिल उद्योग में बड़े उद्यमों के परिचालन राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे मुनाफे में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

निर्यात की बात करें तो, 2025 में चीन ने करीब 4.9 करोड़ साइकिलों का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है और उद्योग के निर्यात में स्थिर वृद्धि को बरकरार रखता है। साइकिल के पुर्जों का निर्यात मूल्य 3.632 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि है, और पुर्जों का निर्यात असाधारण रूप से अच्छा रहा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)