Thursday, July 9, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth रॉयल निमाड़ ईगल्स की शानदार जीत, भोपाल लेपर्ड्स को 8 विकेट से...

रॉयल निमाड़ ईगल्स की शानदार जीत, भोपाल लेपर्ड्स को 8 विकेट से हराया

0
16

इंदौर : 22 जून / मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) 2026 में रॉयल निमाड़ ईगल्स ने अपना विजयी अभियान शानदार अंदाज में जारी रखते हुए भोपाल लेपर्ड्स को 8 विकेट से पराजित कर एक और प्रभावशाली जीत दर्ज की। होलकर स्टेडियम, इंदौर में सोमवार को खेला गया यह मुकाबला बारिश के कारण 13-13 ओवर का कर दिया गया, लेकिन बदले हुए प्रारूप में भी रॉयल निमाड़ ईगल्स ने हर विभाग में अपना दबदबा बनाए रखा।

भोपाल लेपर्ड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 107 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल चंद्रोल ने सबसे अधिक 41 रन की पारी खेली और शुरुआती ओवरों में टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि, रॉयल निमाड़ ईगल्स के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और भोपाल के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

रॉयल निमाड़ ईगल्स की ओर से कुमार कार्तिकेय ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। कार्तिकेय ने मध्य ओवरों में लगातार विकेट चटकाते हुए भोपाल की पारी को बिखेर दिया। उन्होंने तनीष्क यादव, हिमांशु शिंदे, अंश बगाड़िया, पवन निरवानी, प्रांजुल पुरी और अनुराग मालवीय जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। परुष मंडल ने भी महत्वपूर्ण विकेट लेकर भोपाल की पारी को संभलने नहीं दिया।

108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल निमाड़ ईगल्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। हिमांशु मंत्री ने 17 गेंदों पर 31 रन की तेजतर्रार पारी खेलते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद कनिष्क दुबे ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए केवल 19 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए और जीत को एकतरफा बना दिया। आनंद बैस ने भी नाबाद 12 रन का योगदान देकर टीम को 9.2 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

रॉयल निमाड़ ईगल्स ने 112/2 का स्कोर बनाकर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया।