दुबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। आईसीसी ने मंगलवार को महिला टी20 रैंकिंग जारी की है। इसमें श्रीलंकाई खिलाड़ियों कप्तान चमारी अथापथु और इमेशा दुलानी को बड़ा फायदा हुआ है। दोनों ने पाकिस्तान को खिलाफ श्रीलंका की टी20 सीरीज में 2-1 जीत में बड़ी भूमिका निभाई है। दुलानी प्लेयर ऑफ द सीरीज रही थीं।
महिला टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम की टी20 सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ छठी पोजीशन पर पहुंच गई हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में अथापथु ने 39 और दूसरे मैच में 40 रन बनाए थे।
अथापथु की साथी खिलाड़ी इमेशा दुलानी को भी पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में 101 रन की पारी खेलने का बड़ा फायदा हुआ। पहले टी20 शतक की मदद से दुलानी बल्लेबाजी रैंकिंग में 33 स्थान ऊपर चढ़कर करियर की सर्वश्रेष्ठ 23वीं पोजीशन पर पहुंच गईं।
महिला बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी, दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉल, तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की लौरा वॉल्वार्ड्ट, चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज, पांचवें स्थान पर भारत की स्मृति मंधाना, छठे स्थान पर श्रीलंका की चमारी अथापथु, सातवें स्थान पर भारत की शेफाली वर्मा, आठवें स्थान पर न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, नौवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैक्ग्राथ और दसवें स्थान पर भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं।
महिला टी20 गेंदबाजों की रैकिंग में भारत की श्री चरणी पहले, ऑस्ट्रेलिया की सोफी एक्लेस्टन दूसरे, इंग्लैंड की चार्ली डिन तीसरे, दक्षिण अफ्रीका की एन म्लाबा चौथे, इंग्लैंड की लॉरेन बेल पांचवें, इंग्लैंड की लिंसे स्मिथ छठे, भारत की दीप्ति शर्मा सातवें, पाकिस्तान की सादिया इकबाल आठवें, नशरा संधू नौवें और दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन कैप दसवें स्थान पर हैं।

