SGSU Advertisement
Home अपराध सीबीआई ने आईटीईसी सदस्य देशों के लिए ‘आर्थिक अपराधों की जांच’ पर...

सीबीआई ने आईटीईसी सदस्य देशों के लिए ‘आर्थिक अपराधों की जांच’ पर एक कोर्स आयोजित किया

0
3

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गाजियाबाद में इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (आईटीईसी) देशों के लिए ‘आर्थिक अपराधों की जांच’ पर एक कोर्स आयोजित किया, जिसमें 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

सीबीआई ने 27 अगस्त से 2 सितंबर तक गाजियाबाद स्थित अपनी अकादमी में 13 आईटीईसी सदस्य देशों के अधिकारियों के लिए एक हफ्ते का ट्रेनिंग कोर्स आयोजित किया। यह ट्रेनिंग भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (आईटीईसी) प्रोग्राम के तहत आयोजित की गई थी।

आईटीईसी सदस्य देशों के अधिकारियों को आर्थिक अपराधों की जांच के बारे में एक हफ्ते की विस्तृत ट्रेनिंग दी गई। इस कोर्स का मकसद जागरूकता, ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को बढ़ाना था। इसके साथ ही उन चुनौतियों, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) और बेहतरीन तरीकों (बेस्ट प्रैक्टिस) के बारे में जानकारी देना था, जो आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों की जांच और उन पर मुकदमा चलाने के लिए जरूरी हैं।

इस कोर्स में 13 आईटीईसी सदस्य देशों में भूटान, फिजी, किंगडम ऑफ एस्वातिनी (पहले स्वाजीलैंड), लेबनान, लेसोथो, लाइबेरिया, मालदीव, मॉरिशस, मैक्सिको, ओमान, तंजानिया, थाईलैंड और जाम्बिया के कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

नई दिल्ली के सीबीआई मुख्यालय में समापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक एन. वेणु गोपाल ने की। इस मौके पर बोलते हुए सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक ने आर्थिक अपराधों से जुड़ी जांच के महत्व, इसके अलग-अलग रूपों और भौगोलिक सीमाओं से परे इसके असर पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों से बातचीत भी की।