बीजिंग, 8 सितंबर (आईएएनएस)। पांचवां वैश्विक डिजिटल व्यापार एक्सपो (जीडीटी) 23 से 27 सितंबर तक चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो में आयोजित किया जाएगा। राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने 7 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर संबंधित जानकारी दी।
हाल के वर्षों में, डिजिटल व्यापार वैश्विक आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण प्रेरक बन गया है। चीनी उप वाणिज्य मंत्री यान तोंग ने प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा कि 2016 से 2025 तक, चीन की डिजिटल डिलीवरी सेवाओं के कुल आयात और निर्यात की मात्रा में औसतन 11.2 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि हुई, जो वैश्विक औसत से 1.8 प्रतिशत अंक अधिक है।
यान तोंग ने बताया कि इस वर्ष के जीडीटी का मुख्य विषय “जीडीटी में एआई के भविष्य से मुलाकात” है, जिसमें एक तिहाई से अधिक प्रदर्शक एआई कंपनियां हैं। कई एआई अनुप्रयोग पायलट बेस एक साथ उपस्थित हैं , जो सामान्य मॉडल और उद्योग अनुप्रयोगों से लेकर बुद्धिमान टर्मिनलों तक संपूर्ण नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को व्यापक रूप से प्रस्तुत करेंगे।
खुलापन और सहयोग इस वर्ष के डिजिटल व्यापार मेले की प्रमुख विशेषताएं हैं। यान तोंग ने बताया कि इस वर्ष के डिजिटल व्यापार मेले का कुल प्रदर्शनी क्षेत्र 17 लाख वर्ग मीटर है, जिसमें 20 प्रतिशत से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शक शामिल हैं। मलेशिया और हंगरी सम्मानित अतिथि देश हैं, और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। 121 देशों और क्षेत्रों तथा 29 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है और वे सिल्क रोड ई-कॉमर्स, सीमा पार डेटा और हरित व्यापार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श और परामर्श करेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
