SGSU Advertisement
Home राजनीति ‘राजमाता विजयाराजे सिंधिया का राष्ट्रसेवा के प्रति त्याग और समर्पण प्रेरणास्रोत’, पीएम...

‘राजमाता विजयाराजे सिंधिया का राष्ट्रसेवा के प्रति त्याग और समर्पण प्रेरणास्रोत’, पीएम मोदी समेत नेताओं ने किया नमन

0
5

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्वालियर रियासत की अंतिम महारानी और भाजपा की संस्थापक सदस्य राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों ने याद किया है।

प्रधानंमत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। राष्ट्रसेवा के प्रति उनका त्याग और समर्पण हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श और विचार विकसित भारत के संकल्प को भी नई ऊर्जा प्रदान करने वाले हैं।”

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। राजसी वैभव का त्याग कर उन्होंने जनसेवा का मार्ग चुना और आजीवन राष्ट्रवादी विचारधारा को सशक्त बनाने में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष में उन्होंने महीनों तक कारावास की यातनाएं सहीं, पर अपने सिद्धांतों से तनिक भी समझौता नहीं किया। उनका जीवन सदैव हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।”

केंद्रीय संचार मंत्री मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पोस्ट में कहा, “मेरे जीवन की प्रेरणापुंज, मेरी पूज्य आजी अम्मा राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्मजयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं।”

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को समर्पित राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें सादर नमन। त्याग, सेवा और संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा तथा राष्ट्रहित के लिए उनका समर्पण सदैव हमें जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।”

केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह ने एख्स पर पोस्ट किया, “जनसेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली, भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य, श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! राष्ट्र निर्माण और संगठन को सशक्त बनाने में उनका अतुलनीय योगदान सदैव हम सभी को जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण के मार्ग पर अपना जीवन समर्पित करने वाली महान व्यक्तित्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके आदर्श, सादगी और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर शत-शत नमन करता हूं। जनसेवा, गरीब कल्याण एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति, राजमाता सिंधिया का तपस्वी जीवन साहस, दया एवं संरक्षण का अविस्मरणीय अध्याय है, जो हम सभी को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।”