SGSU Advertisement
Home राजनीति ‘मिल्खा सिंह की प्रेरक यात्रा सदैव याद रहेगी’, जयंती पर केंद्रीय मंत्री...

‘मिल्खा सिंह की प्रेरक यात्रा सदैव याद रहेगी’, जयंती पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0
1

नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। ‘फ्लाइंग सिख’के नाम से मशहूर भारत के महान धावक मिल्खा सिंह की जयंती पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “अपने अद्भुत एवं अद्वितीय प्रदर्शन से वैश्विक पटल पर मां भारती का मस्तक ऊंचा करने वाले भारतीय खेल जगत के गौरव, ‘फ्लाइंग सिख’, पद्मश्री मिल्खा सिंह को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि!उन्होंने संघर्ष, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम की अमर गाथा रचकर देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया। खेल के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने वाले आप जैसे देश के महान सपूत सदैव युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।”

केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “भारत के महान धावक, ‘फ्लाइंग सिख’ पद्मश्री मिल्खा सिंह की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान बनाने तक का उनका सफर अद्वितीय है। उनकी मेहनत, समर्पण और उपलब्धियां सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेंगी।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “अपनी अद्भुत गति, अथक परिश्रम और अटूट संकल्प से विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले ‘फ्लाइंग सिख’, ‘पद्म श्री’ मिल्खा सिंह की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। संघर्ष से सफलता तक की उनकी प्रेरक यात्रा सदैव युवा खिलाड़ियों को सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “अपने अद्भुत पराक्रम और अथक परिश्रम से विश्व पटल पर तिरंगे का मान बढ़ाने वाले महान धावक, ‘फ्लाइंग सिख’ पद्मश्री मिल्खा सिंह की जयंती पर शत-शत नमन। संघर्ष, संकल्प और पुरुषार्थ से सफलता की नई ऊंचाइयां छूने वाला उनका जीवन देश की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एथलेटिक्स में भारत का गौरव बढ़ाने वाले महान धावक एवं पद्म श्री से सम्मानित, ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! उनका संघर्ष, अनुशासन, अदम्य इच्छाशक्ति और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा सदैव युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। भारतीय खेल जगत में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “फ्लाइंग सिख’ के नाम से प्रसिद्ध महान धावक एवं पद्मश्री, मिल्खा सिंह की जयंती पर सादर नमन करता हूं। भारतीय एथलेटिक्स में योगदान और खेल के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। उनका जीवन युवाओं को लक्ष्य के लिए परिश्रम व अनुशासन की प्रेरणा देता रहेगा।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारतीय खेल जगत के गौरव, विश्व प्रसिद्ध धावक एवं ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से विख्यात पद्मश्री मिल्खा सिंह की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनका संघर्ष, समर्पण और देश के लिए हासिल की गई उपलब्धियां सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, “द फ्लाइंग सिख के नाम से विश्वविख्यात एवं ‘पद्म श्री’ से अलंकृत महान धावक मिल्खा सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!कठिन परिस्थितियों से जूझकर उन्होंने अपने अनुशासन और अथक परिश्रम से विश्व पटल पर भारतीय एथलेटिक्स को नई पहचान दिलाई। उनका संघर्ष एवं अनुशासित जीवन आने वाली पीढ़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देता रहेगा।”