SGSU Advertisement
Home राजनीति अखिलेश के मेटा वाले बयान पर गुलाम अली खटाना बोले-‘आरोप लगाना ही...

अखिलेश के मेटा वाले बयान पर गुलाम अली खटाना बोले-‘आरोप लगाना ही रह गया विपक्ष का काम’

0
1

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के कुछ पोस्ट हटाए जाने के बाद शुरू हुए विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और मेटा को भारत में केवल कारोबार तक सीमित रहने और राजनीति से दूर रहने की सलाह दी है। इस पर अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद गुलाम अली खटाना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

गुलाम अली खटाना ने कहा कि विपक्ष का काम ही आरोप लगाना रह गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शासन और खासकर इंटरनेट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश को सर्वश्रेष्ठ दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता इस तरह के बयान देते रहते हैं क्योंकि उन्हें भी खबरों में बने रहना है। इस तरह के आरोपों का कोई आधार नहीं है।

गुलाम अली खटाना ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने जितना शोषण किया है, उसकी मिसाल देश के किसी और राज्य में नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि उस दौर में किस तरह का अपराध और किस तरह की परिस्थितियां थीं, यह सभी जानते हैं।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस समाज को कहीं न कहीं अवसर मिले हैं। उन्हें भी एक खुली हवा में अपने आप को आगे बढ़ाने और निखारने का मौका मिला है।

वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सहारनपुर का दौरे पर भी गुलाम अली खटाना ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है और भारत एक बड़ा देश है। यहां हर राजनीतिक पार्टी को कहीं भी जाने और दौरा करने की इजाजत है। इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की भारी जीत को राहुल गांधी द्वारा भाजपा की डबल इंजन सरकार के खिलाफ जनादेश बताने पर सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि दिन में सपने देखना अच्छी बात है।

सिंधु जल संधि पर उन्होंने कहा कि पानी और खून एक साथ नहीं चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को थोड़ा पड़ोसी वाला व्यवहार अपनाना पड़ेगा।