SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय आईडीएफ का दावा: गाजा में तीन पीआईजे आतंकियों को निशाना बनाया

आईडीएफ का दावा: गाजा में तीन पीआईजे आतंकियों को निशाना बनाया

0
3

तेल अवीव, 21 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तरी गाजा पट्टी में इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने शन‍िवार सुबह पीआईजे के सैन्य विंग के तीन आतंकवादियों पर हमला किया। आईडीएफ के अनुसार, ये आतंकवादी एक ऐसे वाहन में यात्रा कर रहे थे, जिसका इस्तेमाल आतंकवादी संगठनों के लिए भोजन और रसद आपूर्ति ले जाने के लिए किया जाता था।

एक सैन्य अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसर, शुरुआती जांच में पाया गया क‍ि इनमें से एक आतंकवादी पहले एक अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन के लिए काम करता था। जब आईडीएफ ने उस संगठन को यह जानकारी दी कि वह व्यक्ति एक आतंकवादी है, तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। बाकी दो आतंकवादियों के बारे में ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि वे कभी किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन से जुड़े रहे हों।

आईडीएफ सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया क‍ि इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि उसने शनिवार को उत्तरी गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) के सैन्य विंग से जुड़े तीन आतंकियों को हवाई हमले में निशाना बनाया।

आईडीएफ के अनुसार, ये लोग एक ऐसे वाहन में यात्रा कर रहे थे जिसका इस्तेमाल आतंकवादी संगठनों के सदस्यों के लिए भोजन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने में किया जा रहा था।

हवाई हमले के बाद गाजा के कुछ सूत्रों ने इन लोगों को एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के सहायता कर्मी (एड वर्कर्स) के रूप में पेश किया। हालांकि आईडीएफ ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया है।

आईडीएफ का कहना है कि यह घटना इस बात का एक और उदाहरण है कि आतंकवादी संगठन राहत कार्यों और मानवीय सहायता से जुड़ी गतिविधियों का इस्तेमाल अपने उद्देश्यों के लिए करते हैं और कार्रवाई के बाद उनके सदस्यों को सहायता कर्मियों के रूप में दिखाने की कोशिश करते हैं।

इजरायली सेना के मुताबिक, युद्ध के दौरान और खासकर हाल के समय में ये लोग आईडीएफ के जवानों और इजरायली नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे। साथ ही, वे गाजा में आतंकवादी संगठनों की क्षमताओं को फिर से मजबूत करने का काम कर रहे थे।

आईडीएफ ने आरोप लगाया कि ये गतिविधियां युद्धविराम (सीजफायर) का लगातार उल्लंघन थीं। सेना का कहना है कि इन लोगों से उत्पन्न खतरे को समाप्त करने के लिए हवाई हमला किया गया।

आईडीएफ ने यह भी कहा कि इस कार्रवाई के नतीजों और उससे जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में बाद में और अपडेट जारी किया जाएगा।