नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई भाजपा नेताओं ने पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।”
केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लिखा, “पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि!”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्य सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें नमन किया। भाजपा के राज्यसभा सांसद संजय सेठ और नीरज शेखर ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने पोस्ट किया, “समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।”
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समाजवाद के सशक्त स्तंभ, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन।”
उधर, समाजवादी पार्टी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, “समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर शत-शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि।”
सपा नेता संतोष पांडेय ने लिखा, “जिंदा रहेंगे तेरे खयालात मुलायम। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की जयंती पर शत शत नमन और भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”









