SGSU Advertisement
Home राजनीति गोवा चुनाव 2027: गोवा दक्षिण की 20 सीटों पर कौन कितना मजबूत?...

गोवा चुनाव 2027: गोवा दक्षिण की 20 सीटों पर कौन कितना मजबूत? 2022 के नतीजे बता रहे पूरी कहानी

0
2

पणजी, 22 नवंबर (आईएएनएस)। गोवा में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों की ओर से कमर कसी जा रही है। गोवा में विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं। लोकसभा के हिसाब से उत्तर गोवा में 20 और दक्षिण गोवा में 20 सीटें हैं। गोवा की विधानसभा सीटों की स्थिति जानने के लिए पिछले चुनाव (2022) के नतीजों पर गौर करना आवश्यक हो जाता है।

दक्षिण गोवा लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की 20 सीटें- पोंडा, शिरोडा, मार्काइम, मोरमुगांव, वास्को-डी-गामा, डाबोलिम, कोर्टालिम, नुवेम, कुरटोरिम, फातोर्डा, मडगांव, बेनौलिम, नावेलिम, कुंकोलिम, वेलिम, क्वेपेम, कुरचोरेम, सांवर्डेम, सांगुएम और काणकोण हैं। पिछली बार (2022) यहां किसी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा था। 9 सीटें जीतकर दक्षिण गोवा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। 5 सीटें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) को 2, निर्दलीय को 2, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) को 1 और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) को 1 सीट मिली थी।

पोंडा: 2022 के चुनाव में इस विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी रवि सीताराम नायक की जीत हुई थी। उन्होंने महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के उम्मीदवार केतन प्रभु भाटीकर को रोमांचक मुकाबले में सिर्फ 77 मतों के अंतर से हराया था। पिछली बार भाजपा के प्रत्याशी रहे रवि सीताराम नायक का अक्टूबर 2025 में निधन हो गया था। वहीं, एमजीपी के प्रत्याशी रहे केतन प्रभु भाटीकर की भी 38 वर्ष की उम्र में सांप के काटने से मई 2026 में दुखद मृत्यु हो गई थी।

शिरोडा: पिछले चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुभाष अंकुश शिरोडकर विजयी हुए थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी महादेव नाइक को 2,174 वोटों से हराया था। सुभाष अंकुश शिरोडकर को 8,307 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे महादेव नाइक को 6,133 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर रिवोल्यूशनरी गोअन पार्टी (आरजीपी) के शैलेश नाइक थे, उन्हें 5,063 वोट मिले थे।

मार्काइम: 2022 के चुनाव में इस सीट से महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के सुदीन माधव धवलीकर उर्फ रामकृष्ण ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सुदेश भिंगी को 9,963 वोटों के अंतर से हराया था। सुदीन माधव धवलीकर को 13,963 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे सुदेश भिंगी को 4,000 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर रिवोल्यूशनरी गोअन पार्टी (आरजीपी) के प्रेमानंद गौडे थे, उन्हें 3,488 वोट मिले थे।

मोरमुगांव: पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार संकल्प अमोनकर की जीत हुई थी। उन्होंने भाजपा के मिलिंद सगुन नायक को 1,941 मतों से हराया था। संकल्प अमोनकर को 9,067 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे मिलिंद सगुन नायक को 7,126 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के परशुराम उमाजी सोनूरलेकर थे, उन्हें सिर्फ 159 वोट मिले थे।

वास्को-डी-गामा: 2022 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के कृष्णा विश्वंभर ‘दाजी’ साल्कर विजयी हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी जोस लुइस कार्लोस अल्मीडा को 3,657 वोटों से हराया था। कृष्णा विश्वंभर ‘दाजी’ साल्कर को 13,118 मत मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे जोस लुइस कार्लोस अल्मीडा को 9,461 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के सैफुल्ला खान थे, उन्हें केवल 860 मत मिले थे।

डाबोलिम: पिछले चुनाव में यहां से भाजपा के प्रत्याशी मौविन हेलियोडोरो गोडिन्हो की जीत हुई थी। उन्होंने कांग्रेस के कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस को 1,570 मतों के अंतर से हराया था। मौविन हेलियोडोरो गोडिन्हो को 7,594 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस को 6,024 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के प्रेमानंद नांदोस्कर थे, उन्हें 2,533 वोट मिले थे।

कोर्टालिम: 2022 में इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर एंटोनियो वास विजयी हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के ओलेन्सियो सिमोस को 1,178 वोटों से हराया था। एंटोनियो वास को 5,522 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के ओलेन्सियो सिमोस को 4,344 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर गिरीश पिल्लई थे, उन्हें 4,251 मत मिले थे।

नुवेम: पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस के एलेक्सो सिकेरा ने जीत दर्ज थी। उन्होंने रिवोल्यूशनरी गोअन पार्टी (आरजीपी) के अरविंद डी’कोस्टा को 4,397 मतों के अंतर से हराया था। एलेक्सो सिकेरा को 8,745 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे अरविंद डी’कोस्टा को 4,348 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार विल्फ्रेड नाजरेथ मेनिनो डी’सा थे, उन्हें 2,961 वोट मिले थे।

कुरटोरिम: 2022 के चुनाव में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार एलेक्सियो रेजिनाल्डो लौरेंको विजयी हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार मोरेनो रेबेलो को 5,055 वोटों के अंतर से हराया था। एलेक्सियो रेजिनाल्डो लौरेंको को 8,960 मत मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे मोरेनो रेबेलो को 3,905 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर रिवोल्यूशनरी गोअन पार्टी (आरजीपी) के टियोटोनियो इनासिओ सैन्टाना कोस्टा थे, उन्हें 3,479 मत मिले थे।

फातोर्डा: पिछले चुनाव में इस सीट से गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के प्रत्याशी विजय सरदेसाई की जीत हुई थी। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार दामोदर गजानन नायक को 1,527 मतों के अंतर से हराया था। विजय सरदेसाई को 11,063 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे दामोदर गजानन नायक को 9,536 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर रिवोल्यूशनरी गोअन पार्टी (आरजीपी) की प्रत्याशी वैलेरी फर्नांडीस थीं, उन्हें 1,556 वोट मिले थे।

मडगांव: 2022 के चुनाव में यहां से कांग्रेस के टिकट पर दिगंबर वसंत कामत विजयी हुए थे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार मनोहर त्र्यंबक अजगांवक (बाबू अजगांवकर) को 7,794 मतों के अंतर से हराया था। चुनाव जीतने के बाद 14 सितंबर 2022 को दिगंबर वसंत कामत कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। दिगंबर वसंत कामत को 13,674 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे मनोहर त्र्यंबक अजगांवक को 5,880 वोट मिले थे।

बेनौलिम: पिछले चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वेंजी वीगास ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) चर्चिल अलेमाओ को 1,271 वोटों से हराया था। वेंजी वीगास को 6,411 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे चर्चिल अलेमाओ को 5,140 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के एंथोनी डायस थे, उन्हें 4,697 वोट मिले थे।

नावेलिम: 2022 में यहां से भाजपा के प्रत्याशी उल्लास यशवंत तुएनकर की जीत हुई थी। उन्होंने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) की उम्मीदवार वलंका नताशा अलेमाओ को कड़े मुकाबले में सिर्फ 430 मतों के अंतर से हराया था। उल्लास यशवंत तुएनकर को 5,168 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहीं एआईटीसी की प्रत्याशी वलंका नताशा अलेमाओ को 4,738 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अवेर्तानो फर्टाडो थे, उन्हें 3,806 वोट मिले थे।

कुंकोलिम: पिछले चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के अलेमाओ युरी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी क्लाफसियो डायस को 3,234 मतों के अंतर से हराया था। अलेमाओ युरी को 9,866 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे क्लाफसियो डायस को 6,632 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर रिवोल्यूशनरी गोअन पार्टी (आरजीपी) के विल्सन कार्डोजो थे, उन्हें 2,430 वोट मिले थे।

वेलिम: 2022 के चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी (आप) क्रूज सिल्वा विजयी हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सावियो डी’सिल्वा को रोमांचक मुकाबले में सिर्फ 169 मतों के अंतर से हराया था। क्रूज सिल्वा को 5,390 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे सावियो डी’सिल्वा को 5,221 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बेंजामिन सिल्वा थे, उन्हें 4,134 वोट मिले थे।

क्वेपेम: पिछले चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अल्टोन डी’कोस्टा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के चंद्रकांत रघु कावलेकर (बाबू कावलेकर) को 3,601 वोटों से हराया था। अल्टोन डी’कोस्टा को 14,994 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे चंद्रकांत रघु कावलेकर को 11,393 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर रिवोल्यूशनरी गोअन पार्टी (आरजीपी) के उम्मीदवार विशाल गौंस देसाई थे, उन्हें 1,144 वोट मिले थे।

कुरचोरेम: 2022 में यहां से भाजपा प्रत्याशी नीलेश जोआओ कबराल विजयी हुए थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अमित पाटकर को कड़े मुकाबले में 672 वोटों से हराया था। नीलेश जोआओ कबराल को 9,973 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे अमित पाटकर को 9,301 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर रिवोल्यूशनरी गोअन पार्टी (आरजीपी) के प्रत्याशी आदित्य देसाई थे, उन्हें 2,103 वोट मिले थे।

सांवर्डेम: पिछले चुनाव में इस सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. गणेश चंद्रू गांवकर की जीत हुई थी। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी दीपक चंद्रकांत प्रभु पौस्कर को 5,190 वोटों से हराया था। डॉ. गणेश चंद्रू गांवकर को 11,877 मत मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे दीपक चंद्रकांत प्रभु पौस्कर को 6,687 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के विनायक गवास थे, उन्हें 3,768 वोट मिले थे।

सांगुएम: 2022 के चुनाव में यहां से भाजपा प्रत्याशी सुभाष उत्तम फल देसाई विजयी हुए थे। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री चंद्रकांत कावलेकर को 1,429 मतों के अंतर से हराया था। सुभाष उत्तम फल देसाई को 8,724 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहीं सावित्री चंद्रकांत कावलेकर को 7,295 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रसाद गांवकर थे, उन्हें 4,644 वोट मिले थे।

काणकोण: पिछले चुनाव में इस सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बोंबो तवाडकर ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी इसिदोर अलैक्सिन्हो फर्नांडिस को 3,051 वोटों के अंतर से हराया था। रमेश बोंबो तवाडकर को 9,063 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार इसिदोर अलैक्सिन्हो फर्नांडिस को 6,012 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के जनार्दन भंडारी थे, उन्हें 5,351 वोट मिले थे।