Monday, May 25, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध कर्नाटक में व्यक्ति ने मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर हत्या की,...

कर्नाटक में व्यक्ति ने मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

0
110

रामानगर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के रामानगर जिले में छह साल के एक लड़के के साथ कुकर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक लड़के का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। शुरुआती जांच से पता चला कि नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

आरोपी ने शुक्रवार को पीड़ित लड़के को बिस्किट के पैकेट का लालच दिया और उसे बस स्टॉप से सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। बाद में आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। मृतक नाबालिग लड़के की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम