वित्त वर्ष 2027 में ब्याज दरें स्थिर रख सकता है आरबीआई: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) वित्त वर्ष 2027 में नीतिगत ब्याज दरों को स्थिर रख सकती है, क्योंकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
अदाणी ग्रुप ने एआई-रेडी डेटा सेंटर विकसित करने के लिए किया 100 अरब डॉलर...
अहमदाबाद, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप ने मंगलवार को दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा और कंप्यूट परियोजनाओं में से एक की घोषणा की। समूह ने 2035 तक नवीकरणीय ऊर्जा से चलने वाले हाइपरस्केल, एआई-रेडी डेटा सेंटर विकसित करने के लिए 100 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष निवेश का ऐलान किया है।
अमेरिकी टैरिफ घटते ही टेक्सटाइल शेयरों में तेजी, शेयर मार्केट एक्सपर्ट बोले- निवेशकों में...
सूरत, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद भारतीय बाजार में सकारात्मक असर देखा जा रहा है। इस व्यापार समझौते के कारण टेक्सटाइल शेयरों में भी तेजी आई है। सूरत के शेयर मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि केंद्रीय बजट से खास प्रभाव न पड़ने की स्थिति में निराशा थी, लेकिन भारत-अमेरिका के समझौते के बाद बाजार में सकारात्मक प्रतिक्रिया है।
हाइपरसोनिक ब्रह्मोस पर तेजी से आगे बढ़ रहा भारत, अमेरिकी ट्रेड डील से निवेश...
नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका ट्रेड डील होने से भारत को हर क्षेत्र में फायदा होने की बात कही जा रही है। विशेषज्ञ इसे देश के विकास में एक बड़ा मील का पत्थर बता रहे हैं। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के पूर्व प्रमुख और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ए. शिवथनु पिल्लै ने कहा कि भारत तेजी से रक्षा और आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसकी बड़ी वजह देश में बनी (स्वदेशी) हाइपरसोनिक तकनीक और तेजी से बढ़ता अंतरिक्ष क्षेत्र है।
मोदी सर्कार का केंद्रीय बजट उद्यमिता और रोज़गार के नए अवसरों को मजबूती देगा...
भोपाल : 1 फरवरी/ केंद्रीय बजट 2026–27 ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न के अनुरूप एक दूरदर्शी और विकासोन्मुख रोडमैप प्रस्तुत करता है। एमएसएमई, रोजगार...
अदाणी पावर का तीसरी तिमाही में कर-पूर्व मुनाफा 5.3 प्रतिशत बढ़कर 2,800 करोड़ रुपए...
अहमदाबाद, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अदाणी पावर लिमिटेड ने गुरुवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी का टैक्स से पहले का मुनाफा यानी प्री-टैक्स प्रॉफिट (पीबीटी) 5.3 प्रतिशत बढ़ गया है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब देश में लंबा मानसून और ठंडा मौसम रहने के चलते बिजली की मांग ज्यादा नहीं रही।
चीन ने 2025 में 747.69 अरब युआन का विदेशी निवेश आकर्षित किया
बीजिंग, 24 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 23 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार, 2025 में देशभर में 70,392 नए विदेशी निवेशित उद्यम स्थापित हुए, जो 2024 की तुलना में 19.1% की वृद्धि है। वहीं वास्तविक उपयोग किया गया विदेशी निवेश 747.69 अरब युआन रहा, जो 2024 की तुलना में 9.5 प्रतिशत की कमी है।
देश की आर्थिक संभावनाओं पर लोगों का बढ़ा भरोसा, 2026-27 में विकास दर 7...
नई दिल्ली, 22 जनवरी 2026: फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने अपना प्री-बजट सर्वे 2026-27 जारी किया है। इस सर्वे में भारत के उद्योग जगत (इंडिया इंक) ने केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले देश की आर्थिक संभावनाओं को लेकर काफी आशावादी रुख दिखाया है। सर्वे में शामिल अधिकांश लोगों ने भारत की विकास यात्रा पर मजबूत विश्वास जताया है।
‘एआई नहीं छीनेगा नौकरियां, इंसानों की करेगा मदद’, डब्ल्यूईएफ 2026 में एक्सपर्ट्स का दावा
नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) 2026 में शामिल तकनीकी कंपनियों के बड़े अधिकारियों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंसानों की नौकरियां नहीं छीनेगा, बल्कि काम करने के तरीके को बदलेगा। एआई कई कामों को अपने आप कर सकता है, लेकिन यह पूरी नौकरी की जगह नहीं ले सकता।
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, वैश्विक तनाव में कमी आने से कीमती धातुओं पर...
मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। यूरोप पर टैरिफ लगाने की आशंका कम होने के बीच गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जिससे हाल ही में बने रिकॉर्ड हाई से दोनों कीमती धातुएं नीचे आ गईं।


