वित्त वर्ष 2026 में भारत ने 20 से अधिक देशों को निर्यात किया 7,000...

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 20 से अधिक देशों को 7,000 मीट्रिक टन से ज्यादा मखाना और उससे बने वैल्यू-एडेड उत्पादों का निर्यात किया। सरकार ने शनिवार को कहा कि अमेरिका, मध्य पूर्व और अफ्रीकी देशों सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय मखाने की मांग लगातार बढ़ रही है। इससे बिहार के किसानों और मखाना उद्योग को बड़ा लाभ मिल रहा है।

एससीआई ने 8,000 टीईयू क्षमता वाले 6 बड़े कंटेनर जहाजों के निर्माण के लिए...

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। देश की प्रमुख सरकारी नौवहन कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) ने अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक जहाज निर्माण टेंडर जारी किया है। कंपनी ने लगभग 720 मिलियन डॉलर (करीब 6,858 करोड़ रुपये) की लागत से छह आधुनिक कंटेनर जहाजों के निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय निविदा आमंत्रित की है। इस कदम को भारत की समुद्री परिवहन क्षमता बढ़ाने और घरेलू जहाज निर्माण उद्योग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और बेहतर तिमाही नतीजों से घरेलू बाजार ने...

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट और वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के उम्मीद से बेहतर कॉरपोरेट नतीजों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया, जिसके चलते भारतीय शेयर बाजार ने लगातार दूसरे सप्ताह बढ़त दर्ज की है। हालांकि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन मुनाफावसूली देखने को मिली, फिर भी प्रमुख सूचकांक साप्ताहिक आधार पर सकारात्मक बढ़त के साथ बंद हुए।

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण चालक बनता जा रहा है। सरकार ने बुधवार को कहा कि देश में ईवी की बिक्री 2016 में लगभग 50,000 यूनिट से बढ़कर 2025 में 23 लाख यूनिट हो गई है, यानी करीब 46 गुना वृद्धि दर्ज की गई। अनुमान है कि 2034 तक भारत का ईवी बाजार 191.04 अरब डॉलर का हो जाएगा और इस दौरान इसकी चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) 54.94 प्रतिशत रहेगी।

आरबीआई का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक पॉलिमर करेंसी नोटों को प्रचलन में लाने...

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बैंक वित्त वर्ष 2027-28 तक पॉलिमर करेंसी नोटों को प्रचलन में लाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है। इसके लिए फिलहाल फील्ड ट्रायल जारी हैं, ताकि बड़े स्तर पर जारी करने से पहले इन नोटों की गुणवत्ता और प्रदर्शन का आकलन किया जा सके।

भारत का सर्विसेज पीएमआई जुलाई में 53.3 पर रहा; निर्यात और भर्तियों से मिला...

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के सर्विसेज सेक्टर की गतिविधियां जुलाई में मजबूत रही हैं और इस दौरान सर्विसेज पीएमआई 53.3 पर रहा है। यह जानकारी एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई डेटा में बुधवार को दी गई।

भारत की विकास दर वित्त वर्ष 27 में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान, बना...

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) के फैसलों का ऐलान करते हुए कहा कि भारत वित्त वर्ष 27 में 6.7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

स्पैम कॉल और मैसेज पर सरकार का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में 1.83 लाख...

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अनचाहे व्यावसायिक कॉल और संदेशों (यूसीसी) पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सख्त कार्रवाई की है। संचार मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 1.83 लाख टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 263 प्रेषकों को ब्लैकलिस्ट किया गया।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में सिम्फनी का मुनाफा 5 प्रतिशत गिरकर 40...

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। एयर कूलर बनाने वाली प्रमुख कंपनी सिम्फनी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए अपने शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की।

एमएसएमई क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा: 6.7 लाख से ज्यादा उद्यमों को जेडईडी सर्टिफिकेशन, महिला...

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की सस्टेनेबल जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट (जेडईडी) सर्टिफिकेशन योजना के तहत अब तक करीब 9.49 लाख एमएसएमई पंजीकृत हो चुके हैं। केंद्र सरकार महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं के स्वामित्व वाले एमएसएमई को जेडईडी सर्टिफिकेशन पर 100 प्रतिशत सब्सिडी भी दे रही है।

खरी बात