मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम...

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। छुट्टियों के कारण छोटे रहे कारोबारी सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार पर वैश्विक दबाव हावी रहा और प्रमुख सूचकांक महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तरों से नीचे फिसल गए। अब अगले सप्ताह निवेशकों की निगाहें आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा, दूसरी तिमाही (क्यू2) के कॉरपोरेट नतीजों और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव पर रहेंगी, जो बाजार की अगली दिशा तय कर सकते हैं।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच मजबूत बनी भारतीय अर्थव्यवस्था, दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत वृद्धि...

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी सितंबर माह की 'मंथली इकोनॉमिक रिव्यू' के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत आधार के साथ की है। मंत्रालय का कहना है कि पहली तिमाही में दिखी विकास की रफ्तार दूसरी तिमाही में भी जारी है, हालांकि इसकी गति कुछ संतुलित रहने की संभावना है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने केवल 14 महीनों में बैटरी स्टोरेज क्षमता को 6.63 गीगावाट-घंटा...

अहमदाबाद, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने गुरुवार को कहा कि उसने गुजरात के खावड़ा में अपनी ऑपरेशनल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) क्षमता को जून 2026 के 3.55 गीगावाट-घंटे से बढ़ाकर 6.63 गीगावाट-घंटे कर दिया है।

वित्त वर्ष 2027 में 6.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ भारत सबसे तेजी से बढ़ती...

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। विश्व आर्थिक मंच यानी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की चीफ इकोनॉमिस्ट्स आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 6.7 प्रतिशत की अनुमानित जीडीपी वृद्धि के साथ भारत प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे मजबूत विकास संभावनाओं वाला देश बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू मांग की मजबूती भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है।

जीएसटी 2.0 ने ऑटो रिटेल की रफ्तार चार गुना बढ़ाई, सस्ती कीमतों ने बढ़ाई...

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। फाडा यानी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (एफएडीए) के अध्यक्ष साई गिरिधर ने मंगलवार को कहा कि जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद भारतीय ऑटो रिटेल क्षेत्र की वृद्धि दर चार गुना तक बढ़ गई है और वाहन खरीदने की बढ़ी हुई क्षमता (अफोर्डेबिलिटी) मांग को आगे बढ़ाने वाला सबसे बड़ा कारक बनकर उभरी है।

आरबीआई बढ़ती महंगाई के चलते 2026 में दो बार बढ़ा सकता है ब्याज दर:...

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म नोमुरा के ग्लोबल मैक्रो रिसर्च प्रमुख रॉब सुब्बारमन ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि महंगाई का दबाव बढ़ने से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आने वाली दोनों मौद्रिक नीति बैठकों (अक्टूबर और दिसंबर) में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है।

आरबीआई ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए केवाईसी कॉपी प्रमाणन की प्रक्रिया को किया...

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए अनुपालन प्रक्रिया को आसान कर दिया है। इसके तहत भारतीय बैंक अब विदेशों में अधिकृत अधिकारियों द्वारा प्रमाणित कुछ निर्दिष्ट केवाईसी दस्तावेजों की मूल प्रमाणित प्रतियां स्वीकार कर सकेंगे।

अदाणी एयरपोर्ट्स ने विस्तार के लिए वैश्विक निवेशकों से जुटाए 9,825 करोड़ रुपए

अहमदाबाद, 9 सितंबर (आईएएनएस)। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने बुधवार को ऐलान किया कि उसने वैश्विक निवेशकों के एक कंसोर्टियम से प्राइमरी इक्विटी कैपिटल के रूप में 9,825 करोड़ रुपए (एक अरब डॉलर) जुटाए हैं।

वित्त वर्ष 2032 तक भारत की एनर्जी स्टोरेज की आवश्यकता लगभग आठ गुना बढ़कर...

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में एनर्जी स्टोरेज की आवश्यकता वित्त वर्ष 32 तक लगभग 8 गुना बढ़कर करीब 411 गीगावाट घंटे होने की उम्मीद है, जबकि जून 2026 तक ऑपरेशनल स्टोरेज क्षमता लगभग 54 गीगावाट घंटे थी। यह दावा मंगलवार को आई एक रिपोर्ट में किया गया।

सीजीटीएन सर्वे : चीन अंतरराष्ट्रीय व्यापार सेवा मेला वैश्विक बाजार का विश्वास बढ़ाता है

बीजिंग, 8 सितंबर (आईएएनएस)। वर्ष 2026 चीन अंतरराष्ट्रीय व्यापार सेवा मेला 9 से 13 सितंबर को पेइचिंग के शोकांग पार्क में आयोजित होगा। इस मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन द्वारा वैश्विक नेटिजनों के बीच किए गए एक जनमत सर्वेक्षण से पता चला कि 89.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि यह मेला चीन सेवा व्यापार के उच्च स्तरीय खुलेपन का महत्वपूर्ण मंच बन गया है।

खरी बात