अदाणी एंटरप्राइजेज ने वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में दर्ज किया अब तक...
अहमदाबाद, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए। इस दौरान कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक 5,642 करोड़ रुपए का तिमाही एबिटडा दर्ज किया है। इसमें सालाना आधार पर 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स में 889 अंकों की बढ़त तो निफ्टी 50 में...
मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस बीच, घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में 1.1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। बाजार में यह तेजी पिछले दिन की गिरावट के बाद आई है, जिसमें आईटी शेयरों का बड़ा योगदान रहा है।
अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा,...
अहमदाबाद, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफा अप्रैल-जून अवधि में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए हो गया है। इसकी वजह कंपनी के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स कारोबार में मजबूत ग्रोथ होना है।
भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में मजबूत रही, घरेलू मांग का मिल...
नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में वस्तुओं के निर्यात में वृद्धि और मजबूत घरेलू मांग के कारण भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत रही है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
इस साल के पूर्वार्द्ध में चीन में नवीन ऊर्जा वाले भारी ट्रकों बिक्री 78.6...
बीजिंग, 26 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी यातायात और परिवहन मंत्रालय से मिली ताज़ा ख़बर के अनुसार इस साल के पूर्वार्द्ध में चीन में 1 लाख 40 हजार नवीन ऊर्जा वाले भारी ट्रक बिके, जो साल दर साल 78.6 प्रतिशत से अधिक है। नवीन ऊर्जा वाले ट्रक तेजी से लोकप्रियता के दौर में प्रवेश कर गए हैं।
चीन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी, घरेलू मांग में गिरावट से विकास पर असर
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। घरेलू मांग में लगातार गिरावट के कारण इस वर्ष की दूसरी तिमाही में चीन की जीडीपी वृद्धि दर घटकर महज 4.3 प्रतिशत रह गई। यह निर्यात पर अत्यधिक निर्भर चीनी अर्थव्यवस्था में गहराते संरचनात्मक असंतुलन को दर्शाता है।
पीएलआई योजनाओं से आया 2.4 लाख करोड़ रुपए का निवेश, 14 लाख से अधिक...
नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजनाओं के तहत 31 मार्च, 2026 तक 14 प्रमुख क्षेत्रों में 2.40 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आकर्षित हुआ है। इन योजनाओं से 14.15 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं। साथ ही, 15.2 लाख करोड़ रुपए मूल्य का निर्यात संभव हुआ है। यह जानकारी सरकार की ओर से संसद में दी गई।
अदाणी टोटल गैस की आय जून तिमाही में 27 प्रतिशत बढ़ी, मुनाफा 133 करोड़...
अहमदाबाद, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी की स्टैंडअलोन आय सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 1,910 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, कंपनी का कर के बाद मुनाफा 133 करोड़ रुपए रहा है।
चीन में बुद्धिमान कंप्यूटिंग क्षमता 2185 ईएफएलओपीएस तक पहुंची
बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद ने 20 जुलाई को एक न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इस मौके पर उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी ने इस साल की पहली छमाही में चीन में औद्योगिक और सूचना प्रौद्योगिकी विकास की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
हुंडई मोटर इंडिया ने 30,000 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच उपलब्ध कराई
नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने सोमवार को घोषणा की कि अब इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उपयोगकर्ता उसके माई हुंडई ऐप के माध्यम से देशभर में 30,000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच बना सकेंगे। इसके साथ ही, एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध भारत के सबसे बड़े एकीकृत इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क में से एक का लाभ ग्राहकों को मिलेगा।
