भारत के 120 अरब डॉलर के डिजिटल कॉमर्स सेक्टर को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म, आईएएमएआई...
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल कॉमर्स सेक्टर को एक साझा प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) ने ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ईसीसीआई) लॉन्च की है। यह अपनी तरह का पहला राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य सरकार, उद्योग जगत, स्टार्टअप्स और अन्य प्रमुख हितधारकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर देश के डिजिटल कॉमर्स इकोसिस्टम को मजबूत बनाना है। इस पहल के जरिए नीतिगत सुधार, शोध और आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि भारत का डिजिटल कारोबार वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धी बन सके।
सीसीपीए की स्पाइसजेट पर बड़ी कार्रवाई, बुकिंग प्लेटफॉर्म पर डार्क पैटर्न अपनाने पर लगाया...
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (सीसीपीए) ने शुक्रवार को स्पाइसजेट लिमिटेड पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। एयरलाइन पर आरोप है कि उसने अपने फ्लाइट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर 'डार्क पैटर्न' यानी भ्रामक डिजाइन तकनीकों का इस्तेमाल किया। इसके तहत ग्राहकों को उनकी जानकारी या स्पष्ट सहमति के बिना स्पाइसक्लब लॉयल्टी प्रोग्राम में स्वतः शामिल किया जा रहा था और प्रमोशनल संदेश भेजने की सहमति भी पहले से चयनित (प्री-सेलेक्टेड) विकल्पों के जरिए ली जा रही थी।
सेबी ने कंपनियां को ‘बॉस स्कैम’ साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की दी चेतावनी
मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। पूंजी बाजार नियामक सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) ने शुक्रवार को सूचीबद्ध कंपनियों और अपने नियमन के दायरे में आने वाली संस्थाओं को 'बॉस स्कैम' नाम के उभरते साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी है। इस फ्रॉड में साइबर अपराधी सीईओ (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर), एमडी (मैनेजिंग डायरेक्टर) या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का रूप धारण कर कर्मचारियों को पैसे ट्रांसफर करने के लिए धोखा देते हैं।
भारत टेक्स 2026 ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में अभूतपूर्व सफलता हासिल की
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भारत टेक्स 2026 के पहले तीन दिनों ने भारत मंडपम को वैश्विक वस्त्र एवं परिधान उद्योग के सबसे बड़े संगम में परिवर्तित कर दिया। देश-विदेश से आए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, खरीदारों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों की भारी भागीदारी ने इस आयोजन को अभूतपूर्व सफलता प्रदान की। प्रदर्शनी परिसर में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, निरंतर व्यावसायिक गतिविधियाँ, व्यापक खरीदार-विक्रेता संवाद तथा ज्ञान-विनिमय ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि भारत आज वैश्विक वस्त्र उद्योग के लिए सबसे विश्वसनीय सोर्सिंग, विनिर्माण, नवाचार और निवेश गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 96.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 675.16 अरब डॉलर पर पहुंचा:...
मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत का फॉरेक्स रिजर्व (विदेशी मुद्रा भंडार) 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 96.4 करोड़ डॉलर (964 मिलियन डॉलर) बढ़कर 675.16 अरब डॉलर हो गया।
भारत रहेगा रियलमी की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्ट्रैटेजी का केंद्र, प्रोडक्ट इनोवेशन और बेहतर सॉफ्टवेयर...
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने भारत में अपने अगले चरण की ग्रोथ स्ट्रैटेजी की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें कंपनी का फोकस प्रोडक्ट इनोवेशन, बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस, ऑपरेशनल स्टेबिलिटी और उपभोक्ताओं व चैनल पार्टनर्स के साथ मजबूत साझेदारी पर रहेगा।
पहली छमाही : चीन के रोबोट निर्यात में ज़बरदस्त उछाल, 6.29 अरब युआन का...
बीजिंग, 14 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस साल चीन के विदेशी व्यापार से जुड़े कामकाज की जानकारी दी।
भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात जून में 34 प्रतिशत बढ़ा
नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात जून में 34 प्रतिशत बढ़कर 4.5 अरब यूरो रहा है। आयात में बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है, जब वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। यह जानकारी सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई।
कच्छ कॉपर लिमिटेड के अदाणी कॉपर को लंदन मेटल एक्सचेंज से ब्रांड के रूप...
अहमदाबाद, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) ने लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) में 'अदाणी कॉपर' के लिए सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है। यह जानकारी कंपनी द्वारा मंगलवार को जारी बयान में दी गई।
जनवरी से मई तक चीन के सेवा व्यापार के आयात-निर्यात के कुल मूल्य में...
बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से मई तक, चीन का कुल सेवा व्यापार 3099.48 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि से 6% अधिक है। निर्यात 1230.46 अरब युआन रहा, जिसमें 15.9% की वृद्धि हुई। आयात 1869.02 अरब युआन रहा, जिसमें 0.4% की वृद्धि हुई। सेवा व्यापार घाटा 638.56 अरब युआन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 160.72 अरब युआन कम है।
