एफएसएसएआई ने डाबर के भ्रामक दावे वाले कई उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई,...

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने डाबर इंडिया लिमिटेड के खिलाफ कथित तौर पर "100 प्रतिशत शुद्ध" जैसे भ्रामक दावे करने वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री को लेकर रोक का आदेश जारी किया है।

कर अपील की सीमा बढ़ाने से विवादित कर मांग में 16,690 करोड़ रुपए की...

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद को बताया कि विभागीय कर विवादों में अपील दायर करने की मौद्रिक सीमा बढ़ाए जाने के बाद विवादित कर मांग में अनुमानित 16,690 करोड़ रुपए की कमी आई है। इस कदम से आयकर अपीलीय मंचों पर लंबित मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

भारत में डेटा सेंटर परियोजना से 2030 तक 4.33 लाख नौकरियों के सृजन होने...

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में तेजी से विस्तार कर रही डेटा सेंटर परियोजनाएं आने वाले वर्षों में रोजगार, बुनियादी ढांचे और रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़े बदलाव की आधारशिला बन सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में प्रस्तावित लगभग 9,030 मेगावाट क्षमता की डेटा सेंटर परियोजनाएं वर्ष 2030 तक करीब 4.33 लाख प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार अवसर पैदा कर सकती हैं। इसके साथ ही आवासीय क्षेत्र में लगभग 19.5 करोड़ वर्गफुट अतिरिक्त मांग उत्पन्न होने का अनुमान है।

कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से उत्पादन जुलाई में 9.6 प्रतिशत बढ़ा : केंद्र

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से उत्पादन जुलाई में सालाना आधार पर 9.6 प्रतिशत बढ़कर 14.78 मिलियन टन (एमटी) हो गया है। यह जानकारी कोयल मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई।

भारत, फ्रांस और अरब देशों के बीच व्यापार व निवेश को मिलेगा बढ़ावा, एसोचैम...

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। देश के प्रमुख उद्योग संगठन एसोचैम ने भारत, फ्रांस और अरब देशों के बीच व्यापार, निवेश तथा कारोबारी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिजनेस फ्रांस और भारत एवं अरब देशों के वाणिज्य, उद्योग एवं कृषि मंडल के साथ रणनीतिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसकी घोषणा सोमवार को की गई।

ईंधन की ऊंची कीमतों के बाद भी भारतीय एयरलाइंस का जून में अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक...

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय एयरलाइंस के लिए अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक मासिक आधार पर जून में बढ़ा है। साथ ही, घरेलू पैसेंजर लोड फैक्टर भी मजबूत रहा है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में गिरावट का असर, एलन मस्क की संपत्ति 600...

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की संपत्ति में 600 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई है। इसकी वजह स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में कमजोरी आना है।

कमोडिटी बाजार विकसित भारत की यात्रा में निभाएगा अहम भूमिका, निवेश और जोखिम प्रबंधन...

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। ग्लोबल कमोडिटी कॉन्क्लेव 2026 के दौरान एमसीएक्स की प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रवीणा राय ने गुरुवार को कहा कि भारत का कमोडिटी बाजार लगातार विस्तार कर रहा है और 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां और नियामक संस्थाओं का फोकस कमोडिटी बाजार को अधिक मजबूत, सुरक्षित और जोखिम प्रबंधन के लिहाज से सक्षम बनाने पर है। इसी उद्देश्य से इस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है, ताकि कमोडिटी बाजार से जुड़े सभी हितधारकों को एक मंच पर लाया जा सके।

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन बढ़कर 13.11 लाख करोड़ रुपए पहुंचा, निर्यात 12 वर्षों में...

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में देश का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन बढ़कर 13.11 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 के 11.32 लाख करोड़ रुपए की तुलना में 15.8 प्रतिशत अधिक है।

भारतीय रेलवे में 2014 के बाद 5.56 लाख लोगों को मिली नौकरी, 2024-25 में...

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने मिशन मोड में भर्ती अभियान चलाकर अपने कार्यबल को लगातार मजबूत किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2014 से 30 जून 2026 तक भारतीय रेलवे में 5.56 लाख लोगों की भर्ती की जा चुकी है, जिनमें दक्षिण रेलवे में 50,485 नियुक्तियां शामिल हैं। इसके मुकाबले 2004-05 से 2013-14 के बीच रेलवे में 4.11 लाख भर्तियां हुई थीं।

खरी बात