फ्रांस हिंसा: जेडी वेंस का आव्रजन नीति पर सवाल, बोले- लिबरल्स ने चेतावनी नहीं...
वाशिंगटन, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन और ऐतिहासिक इमारत में आगजनी की घटनाओं का हवाला देते हुए पश्चिमी देशों की उदारवादी नीतियों और आव्रजन व्यवस्था की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि "विविधता और करुणा" के नाम पर अपनाई गई नीतियों में प्रवासियों के स्थानीय समाज में समायोजन और सांस्कृतिक अनुकूलता जैसे महत्वपूर्ण सवालों की अनदेखी की गई।
सिरसा थाना ग्रेनेड हमला मामला: एनआईए ने 4 और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया...
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हरियाणा के पंचकूला स्थित विशेष अदालत में 4 आरोपियों के खिलाफ एक पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया है। एजेंसी ने रविवार को बताया कि आरोप-पत्र में साजिश और इन 4 आरोपियों की अलग-अलग भूमिकाओं का विवरण दिया गया है।
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़...
गाजियाबाद, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोलियां लगीं, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मुंबई के वडाला में तीन लोगों ने की तीन राउंड फायरिंग, तीनों आरोपी हिरासत...
मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई के वडाला पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। एआईएसएचई कॉलेज के पास, चार रास्ता स्थित आरए किदवई रोड पर ओला कार से आए तीन लोगों ने सड़क पर जा रहे एक युवक पर तीन राउंड फायरिंग की।
पॉक्सो मामलों में ग्रेनाइट कारोबारी वीरमणि से एसआईटी ने पूछताछ तेज की
चेन्नई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोपों से जुड़े मामलों में जेल में बंद ग्रेनाइट कारोबारी आर. वीरमणि से एसआईटी ने पूछताछ तेज कर दी है।
यौन अपराधों पर फैसलों में एकरूपता और संवेदनशीलता जरूरी : एनसीडब्ल्यू प्रमुख
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने शनिवार को लैंगिक संवेदनशील न्याय, तथा न्यायिक प्रक्रिया में निरंतरता, संवेदनशीलता और करुणा की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े हाईकोर्ट के दो फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों में अपराध की गंभीरता को कम करके आंका गया प्रतीत होता है।
सीमा पार हथियार और हेरोइन तस्करी मामले में एनआईए की तीसरी चार्जशीट, दो नए...
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उत्तरी भारत में सक्रिय एक सीमा पार तस्करी गिरोह से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में तीसरी चार्जशीट दाखिल की है।
गुरुग्राम में सनसनी: इंजीनियर ने पत्नी की जान लेने के बाद की आत्महत्या, कंपनी...
गुरुग्राम, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक चौंकाने वाली घटना में, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गुरुग्राम के एक फ्लैट में अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। इंजीनियर ने आत्महत्या करने से पहले अपनी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को एक ईमेल भेजा। अधिकारियों ने बताया कि
ऑपरेशन क्रिस्टल हंट: एनसीबी ने ग्रेटर नोएडा में दो अवैध ड्रग प्रयोगशालाओं का किया...
लखनऊ, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जहानाबाद कदलपुर गांव में दो अवैध ड्रग-निर्माण प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ किया है। ये दोनों प्रयोगशालाएं किराये की जगहों से चलाई जा रही थीं, जिन्हें सिंथेटिक ड्रग्स बनाने और उनकी प्रोसेसिंग के लिए तैयार किया गया था।
गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में दो ड्रग यूनिटों का भंडाफोड़ करने...
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दो गुप्त ड्रग प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ करने और एक विदेशी नागरिक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए एनसीबी की प्रशंसा की।
