नासिक में 500 रुपए के 58 ‘जाली’ नोट बरामद, सब्जी मंडी में खपाने की...
नासिक, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के येओला तालुका में कोटमगांव पुल के पास एक सब्जी मंडी में 500 रुपए के नकली नोट चलाने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर दर्ज कराई एफआईआर, मारपीट और जान से...
देहरादून, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्द कराई है। उन्होंने पति पर मारपीट, जातिसूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। फिलहाल उनका देहरादून के कृष्णा मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है।
आदित्य ठाकरे, उद्धव ठाकरे, और संजय राउत के खिलाफ मानहानि मामले पर 21 अक्टूबर...
मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, सांसद संजय राउत तथा अन्य के खिलाफ दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की ओर से दायर 2,000 करोड़ रुपए के मानहानि मुकदमे में महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है।
सहारनपुर में 10 लाख की लूट की साजिश का खुलासा, शिकायतकर्ता निकला मास्टरमाइंड, गाड़ी...
सहारनपुर, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की पुलिस ने 10 लाख रुपए की लूट की घटना को सुलझाने के साथ एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में शिकायत करने वाला ही इस घटना का मास्टरमाइंड निकला।
ओडिशा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर के ठिकानों से 21.88 लाख कैश बरामद,...
भुवनेश्वर, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा विजिलेंस ने शनिवार को कटक जिले के जगतपुर में महानदी नॉर्दर्न डिवीजन के अधीक्षण अभियंता (सुपरिटेंडिंग इंजीनियर) प्रसनजीत दास के पास से 21,88,620 रुपए की नकदी जब्त की। उन पर ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप लगे थे।
5 करोड़ रिश्वत मामले में ईडी की कार्रवाई, दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाबी फिल्म निर्माता...
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर से जुड़े 5 करोड़ रुपए के रिश्वत मामले में ईडी की जांच का सामना कर रहे पंजाबी फिल्म निर्माता अमरदीप सिंह ग्रेवाल को शनिवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) के तहत हिरासत में लिया गया।
छह साल के बच्चे का अपहरण कर दो लाख रुपए में बेचा, दो महिला...
ग्रेटर नोएडा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में छह साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर उसे दो लाख रुपए में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कासना थाने की पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों और दो महिलाओं समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, अपहरण की साजिश में शामिल आरोपियों ने बच्चे को दिल्ली की रहने वाली कमलेश नाम की महिला को दो लाख रुपए में बेच दिया था।
‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत धमतरी पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन की बिक्री करते युवक गिरफ्तार
रायपुर, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 4.52 लाख रुपए मूल्य का सामान भी जब्त किया है, जिसमें नशीला पदार्थ, एक कार और दो मोबाइल फोन शामिल हैं।
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 20 पुलिस प्रशिक्षुओं को अज्ञात बंदूकधारियों ने किया अगवा
क्वेटा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के अशांत प्रांतों में से एक बलूचिस्तान में शनिवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने 20 पुलिस रंगरूटों को अगवा कर लिया। स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से इसकी जानकारी दी।
दिल्ली: आरके पुरम में पार्क के अंदर गुरुग्राम के 22 वर्षीय युवक का मिला...
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के आरके पुरम स्थित एक पार्क में शनिवार को 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।
