अमेरिकी पत्रकार का बगदाद में अपहरण, यूएस विदेश मंत्रालय बोला ‘रिहाई की कोशिश जारी’
वाशिंगटन/बगदाद, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी पत्रकार शेली किटल्सन का मंगलवार को इराक की राजधानी बगदाद में अपहरण कर लिया गया। सूत्रों और उनके मीडिया आउटलेट ने बताया कि शेली को अगवा किया गया है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि वो उनकी रिहाई की कोशिश में जुटा है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जाने-माने चिकित्सक को गोलियों से भूना, हालत गंभीर
पेशावर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के केपी की राजधानी पेशावर में एक जाने-माने यूरोलॉजिस्ट डॉ. आसिफ मलिक को मंगलवार देर रात गोलियों से भून दिया गया। यूनिवर्सिटी टाउन इलाके में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने अस्पताल और पुलिस अधिकारियों के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी।
मध्यप्रदेश के मंत्री ने भोपाल में हत्यारोपी के अवैध ढांचों को ध्वस्त करने का...
भोपाल, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भोपाल के अशोक गार्डन इलाके में 35 वर्षीय व्यापारी विजय मेवाड़ा की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या किए जाने के तीन दिन बाद भी मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बॉम फरार है।
पश्चिम बंगाल सीईओ दफ्तर के सामने गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : चुनाव आयोग
कोलकाता, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के दफ्तर के बाहर किसी भी तरह की गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग ने इस मामले में सीधे तौर पर टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है।
आउटर दिल्ली में वाहन चोर गिरफ्तार, पिस्तौल और 5 चोरी की बाइक बरामद, 3...
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के आउटर डिस्ट्रिक्ट में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड टीम ने एक सक्रिय वाहन चोर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, इस गिरफ्तारी से तीन वाहन चोरी के मामलों का भी खुलासा हुआ है।
दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। नई दिल्ली में क्राइम ब्रांच की एंटी गैंगस्टर स्क्वॉड ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार: पटना में नौकरी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
पटना, 1 अप्रैल (आईएएनएल)। पटना के पुनपुन इलाके में एक महिला के साथ नौकरी देने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
मुंबई के जज से ठगी: कस्टमर केयर नंबर के जरिए साइबर ठगों ने बैंक...
मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में साइबर ठगों का आतंक जारी है। लगातार साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं और उनकी गाढ़ी कमाई उड़ा ले रहे हैं। अब तो ताड़देव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रहने वाले जज को ही साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसाकर 93 हजार रुपये बैंक खाते से निकाल लिए। जज की शिकायत पर ताड़देव पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुंबई में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़, घाटकोपर के एक लॉज से आरोपी महिला गिरफ्तार
मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने अंधेरी, साकीनाका और घाटकोपर में चल रहे एक कथित वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला को हिरासत में लिया है। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है।
दिल्ली में ईस्ट डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ दो...
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया।

