जबलपुर में आठवीं कक्षा में फेल होने पर छात्र ने दी जान
जबलपुर, 28 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा थाना क्षेत्र के दराची टोला में आठवीं कक्षा में फेल होने से आहत एक 13 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र मैहर जिले के झुकेही गांव का रहने वाला था और इन दिनों अपने मामा के घर रह रहा था। परीक्षा परिणाम आने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान था और इसी तनाव में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच
काठमांडू, 28 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल की नई सरकार ने राजनीतिक नेताओं और उच्च पदस्थ अधिकारियों की संपत्तियों की जांच कराने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार को 100 बिंदुओं वाला सुशासन सुधार एजेंडा जारी करते हुए इसकी घोषणा की।
संबलपुर में बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्कर अरमान खान गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
संबलपुर, 28 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा के संबलपुर जिले में पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। ओडिशा पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ और हथियार बरामद किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी गिरोहों पर प्रभावी चोट मानी जा रही है।
महाराष्ट्र के दौंड में एनडीपीएस के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो गांजा...
दौंड, 28 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के दौंड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब आठ किलो गांजा बरामद किया है। नशीले पदार्थों के खिलाफ यह कार्रवाई यवत पुलिस थाना क्षेत्र के खामगांव में की गई। इस मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
बिहार : गोपालगंज में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, शव गंडक नदी...
गोपालगंज, 28 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीते 14 मार्च की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद दो युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
जम्मू-कश्मीर: रियासी पुलिस ने माहौर में जब्त की लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी की संपत्ति
रियासी, 28 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की रियासी पुलिस ने आतंकवाद के सपोर्ट इकोसिस्टम को खत्म करने की अपनी लगातार कोशिश में शनिवार को माहौर सबडिवीजन में एक एलईटी आतंकवादी की प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है।
सुकमा में बड़ी कार्रवाई: 21 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
कोंटा, 28 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला में थाना कोंटा पुलिस ने अवैध गांजा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 21 किलो गांजा और परिवहन में इस्तेमाल की गई स्कूटी जब्त कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी।
बिहार: पटना में 25 करोड़ रुपए की ब्राउन सुगर जब्त, ड्रग्स बनाने का कच्चा...
पटना, 28 मार्च (आईएएनएस)। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक बड़ी कार्रवाई में ड्रग्स बनाने के कच्चे माल सहित भारी मात्रा में ब्राउन सुगर बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 25 करोड़ रुपए है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने ड्रग्स बरामदगी की पुष्टि की है।
बेंगलुरु में असम की नाबालिग लड़की मिली मृत, पुलिस को दुष्कर्म और हत्या का...
बेंगलुरु, 28 मार्च (आईएएनएस)। बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में असम की नाबालिग लड़की शनिवार को मृत पाई गई। उसका शव बोलुगुड्डा क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में मिला। पीड़ित लड़की गुरुवार शाम से लापता थी।
जम्मू-कश्मीर एसीबी ने पुलवामा में रिश्वत लेते हुए कार्यकारी अभियंता को रंगे हाथों पकड़ा
श्रीनगर, 28 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार-विरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने पुलवामा जिले में लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) विभाग के एक कार्यकारी अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

