अहमदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.19 करोड़ रुपए की जब्त शराब नष्ट

अहमदाबाद, 10 मई (आईएएनएस)। अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने धंधुका, धोलेरा और बागोदरा पुलिस स्टेशनों में दर्ज शराबबंदी से जुड़े मामलों के सिलसिले में जब्त की गई 4.19 करोड़ रुपए की विदेशी शराब की 93,426 बोतलें और बीयर के टिन नष्ट कर दिए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

टीएमसी पार्षद भिष्मदेव कर्माकर गिरफ्तार, अधीर रंजन के चुनाव प्रचार में बाधा डालने का...

कोलकाता, 10 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बहरामपुर में पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के पार्षद भिष्मदेव कर्माकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के चुनाव प्रचार में बाधा डाली थी।

झारखंडः पलामू में पांच लाख के इनामी रहे पूर्व माओवादी कमांडर की नृशंस हत्या,...

मेदिनीनगर 10 मई (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में एक पूर्व माओवादी कमांडर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांडू थाना क्षेत्र के बेलहारा इलाके से शनिवार को एक शव बरामद किया था, जिसकी पहचान रविवार को कुख्यात पूर्व नक्सली जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव के रूप में हुई है।

व्हाट्सएप पर फॉरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर 8.52 करोड़ की ठगी, झारखंड सीआईडी ने...

रांची, 10 मई (आईएएनएस)। झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर व्हाट्सएप के जरिए लोगों को फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप है।

झारखंडः गढ़वा में एनएच किनारे युवक का अर्धनग्न शव बरामद, शरीर पर गहरे जख्म,...

गढ़वा, 10 मई (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में एनएच-343 किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव खुथवा मोड़ के समीप सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड : बंगाल पुलिस का दावा, ‘बदमाशों ने झारखंड से मंगाई थी...

कोलकाता, 10 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच जारी है। जांचकर्ताओं का कहना है कि हत्या में इस्तेमाल की गई कार झारखंड से लाई गई थी और उसी कार से ऑनलाइन पैसे भेजे गए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

केरल: सोलर बैटरी चोरी मामले में आरोपी को दो साल की सजा, 25 हजार...

पथानामथिट्टा, 10 मई (आईएएनएस)। केरल के पथानामथिट्टा जिले में सोलर बैटरी चोरी के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए कड़ी सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी को दो साल के कारावास के साथ-साथ 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

महाराष्ट्र: पुणे में बीएसएनएल की केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडफोड़, 9...

पुणे, 10 मई (आईएएनएस)। पुणे शहर के वानवडी इलाके में पुलिस ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की कॉपर केबल चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 80 लाख 70 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय बड़े केबल चोरी रैकेट का खुलासा हुआ है।

माफिया मुख्तार की फरार पत्नी आफ्शा की तलाश में मऊ-गाजीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

मऊ, 10 मई (आईएएनएस)। माफिया मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी और 50 हजार की इनामी आफ्शा अंसारी की तलाश में रविवार को मऊ और गाजीपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए नगर क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा स्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी के आवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने घर के विभिन्न कमरों की तलाशी ली।

दिल्ली: आईएसआई समर्थित अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी-आतंक मॉड्यूल का मुख्य ऑपरेटिव गिरफ्तार

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे मुख्य गुर्गे को गिरफ्तार किया है, जिसका कथित तौर पर आईएसआई-समर्थित एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल से संबंध है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

खरी बात