पुणे में ड्रग्स के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने 8 आरोपियों को...

पुणे, 10 मई (आईएएनएस)। पुणे शहर के वाघोली पुलिस स्टेशन ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। यह गिरोह न केवल शहर और ग्रामीण इलाकों में ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री शुरू करने की तैयारी में भी था। पुलिस ने करीब 1.16 करोड़ रुपए की सामग्री जब्त की है।

दिल्ली में 15 लाख रुपए की प्रतिबंधित सिगरेट जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 15 लाख रुपए की प्रतिबंधित इम्पोर्टेड सिगरेट जब्त की हैं।

हुगली के गोघाट में तृणमूल नेता की हत्या, भाजपा पर लगाया आरोप

कोलकाता, 10 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रविवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता व पंचायत सदस्य के पति की हत्या कर दी गई। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। हालांकि भाजपा ने इस आरोप का खंडन किया है।

रांची के खलारी में स्कूल शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

रांची, 10 मई (आईएएनएस)। रांची के खलारी थाना क्षेत्र स्थित डकरा में राज चिल्ड्रन स्कूल की 29 वर्षीय शिक्षिका पायल कुमारी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने रविवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पश्चिम बंगाल: चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला गरमाया, 72 घंटे बाद भी पुलिस...

कोलकाता, 10 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के 72 घंटे बाद भी हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

रांचीः तकिए से मुंह दबाकर होम्योपैथ चिकित्सक की हत्या, बहू गिरफ्तार

रांची, 10 मई (आईएएनएस) रांची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र स्थित विद्यानगर में एक बहू द्वारा अपने ससुर की कथित तौर पर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान बहू ने गुस्से में आकर अपने ससुर का मुंह तकिए से दबा दिया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

झारखंड के हजारीबाग में एनसीईआरटी की नकली किताबों के कारोबार का भंडाफोड़, तीन दुकानों...

हजारीबाग, 10 मई (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग में नकली एनसीईआरटी किताबों की बिक्री का मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने शहर की तीन पुस्तक दुकानों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बिहार: सड़क किनारे खेत में मिला किशोरी का शव, पुलिस पहचान में जुटी

गोपालगंज, 10 मई (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क के किनारे खेत से पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया है। किशोरी की हालांकि अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस प्रथम दृष्टया अन्यत्र हत्या कर यहां शव फेंके जाने की आशंका जता रही है।

रांची: एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में बड़ी धांधली, रिमोट एक्सेस से खुद-ब-खुद हल हो...

रांची, 10 मई (आईएएनएस) रांची में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जनरल ड्यूटी ऑनलाइन परीक्षा में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। रांची पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी हेरफेर और रिमोट एक्सेस के जरिए परीक्षा में चीटिंग कराने की आशंका जताई जा रही है।

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक के...

गाजियाबाद, 9 मई (आईएएनएस)। गाजियाबाद कमिश्नरेट की मुरादनगर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान छिनैती और चोरी की वारदातों में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, चोरी के मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद हुई।

खरी बात