भारत ने वांटेड अभय राणा के प्रत्यर्पण में सहयोग के लिए पुर्तगाल को दिया...
लिस्बन, 9 मई (आईएएनएस) भारत ने शनिवार को पुर्तगाल सरकार और उसकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को वांछित भगोड़े अभय राणा को सफलतापूर्वक भारत प्रत्यर्पित करने में उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
‘ग्लोबल मीडिया ऐप’ मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों की संपत्ती को किया...
शिलांग, 9 मई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिलांग उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 1.06 करोड़ रुपए की चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई निवेशकों को धोखाधड़ी वाली ऑनलाइन आय और निवेश योजनाओं के माध्यम से ठगने के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में की गई है।
ईडी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में एनएफआर के इंजीनियर की तीन संपत्तियों...
गुवाहाटी, 9 मई (आईएएनएस)। गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के उप मुख्य अभियंता हेम चंद्र बोराह और उनकी पत्नी गायत्री सैकिया के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति से संबंधित एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत लगभग 65.60 लाख रुपए मूल्य की तीन अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। गायत्री गुवाहाटी के भास्कर विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरकारी स्कूल शिक्षिका हैं।
एजेंसियों की चेतावनी, स्वतंत्र पश्चिम बंगाल की मांग आईएसआई की साजिश का हिस्सा
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। जमात-ए-इस्लामी नेता मोहम्मद नूरुल हुदा ने ममता बनर्जी के सीएम पद से इस्तीफे न देने के फैसले का समर्थन करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उसका यह बयान खुफिया एजेंसियों द्वारा पश्चिम बंगाल में संभावित उकसावों की चेतावनी दिए जाने के कुछ ही दिनों बाद आया है।
ईडी ने मेसर्स अग्निपा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड मामले में छह अचल संपत्तियों को किया...
गुवाहाटी, 9 मई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मेसर्स अग्निपा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत गुवाहाटी में छह अचल संपत्तियों को जब्त किया है। जब्त की गई संपत्तियों में 'शाइन टावर्स' में दो वाणिज्यिक स्थान और 'शाइन हेवन' प्रोजेक्ट में लगभग 6.56 करोड़ रुपए की कीमत के दो फ्लैट और दो पेंटहाउस शामिल हैं।
मध्य प्रदेश: मंदसौर में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, गुप्त मेफेड्रोन लैब का भंडाफोड़
मंदसौर, 9 मई (आईएएनएस)। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) राजस्थान ने मंदसौर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गुप्त मेफेड्रोन लैब का भंडाफोड़ किया है। सीबीएन अधिकारियों ने 8 मई 2026 को तहसील दलौदा के लसूड़िया इलाका गांव के बाहरी क्षेत्र में संचालित अवैध सिंथेटिक ड्रग्स निर्माण इकाई पर छापा मारकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ और केमिकल जब्त किए।
ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 9 मई (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन हॉस्टल में हुई दो मजदूरों की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, एक खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
यूपी: शादी में ‘लेग पीस’ न मिलने पर बराती और घरातियों में संघर्ष, एक...
गोरखपुर, 9 (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित एक शादी समारोह में हुई हत्या मामले में परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना तब घटी जब शादी समारोह में शुक्रवार देर रात घराती और बरातियों में जमकर मारपीट हो गई।
नोएडा: टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी, रेंजर्स क्लब कंपनी के 3...
नोएडा, 9 मई (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए रेंजर्स क्लब नामक कंपनी के तीन डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी पर्यटन मंत्रालय के आई कार्ड, नकली विजिटिंग कार्ड, फर्जी मोहरें, कूटरचित समझौता ज्ञापन (एमओयू) दस्तावेज, मोबाइल फोन, एक लग्जरी कार और नगदी बरामद की है।
हरियाणा के वांछित अपराधी को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। सीबीआई ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समन्वय से रेडकार्नर नोटिस जारी वांछित अपराधी अभय राणा का पुर्तगाल से शनिवार को भारत प्रत्यर्पित किया। आरोपी को इंटरपोल की मदद से भारत लाया गया।

