मुंबई: एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए बने वन स्टॉप सेंटर...

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने शनिवार को मुंबई के केईएम अस्पताल का दौरा किया और हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए संचालित सरकारी वन स्टॉप सेंटर के कामकाज की समीक्षा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राजस्थान एटीएस की सूचना पर गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमजी हेक्टर कार से...

जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे एक विशेष अभियान के तहत, गुजरात पुलिस ने राजस्थान एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) द्वारा दी गई सटीक खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार अग्रवाल (46) के रूप में हुई है, जो रामरतन अग्रवाल का बेटा और मुंबई के गोरेगांव ईस्ट का रहने वाला है।

मध्य प्रदेश: कटनी में निवेश की आड़ में धोखाधड़ी, 76 लाख रुपए की संपत्ति...

कटनी, 9 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में निवेश के नाम पर एक बड़ी धोखाधड़ी हुई। यह मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 76 लाख की संपत्ति जब्त की गई।

दिल्ली: करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर चोरी के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो पुलिस ने करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर हुई चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस टीम ने एक यात्री का बटुआ और कीमती सामान चुराने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

बिहार: भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

पटना, 9 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा विधायक रंजन कुमार को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई हैं।

कोर्ट ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन सिद्दीकी को 3 दिन की पुलिस कस्टडी में...

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। साकेत कोर्ट ने शनिवार को हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के निदेशक जवाद अहमद सिद्दीकी को 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने जवाद अहमद सिद्दीकी की 3 दिन की रिमांड मांगी थी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले जवाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में न्यायिक हिरासत में था।

बिहार: जमीन विवाद में अधेड़ की बेरहमी से हत्या, 5 दिन बाद पईन...

नालंदा, 9 मई (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव स्थित पईन से पुलिस ने शनिवार को 5 दिनों से लापता एक अधेड़ का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के अस्थावां बस्ती निवासी सुरेश राम के 45 वर्षीय पुत्र सोनू राम के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही एक दबंग पर 13 कट्ठा जमीन हड़पने और बकाया 13 लाख रुपए नहीं देने के विवाद में गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

बिहार में रेलवे ट्रैक पर लगाया गया कैमरा बरामद, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर, 9 मई (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल के सराय रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक पर अवैध रूप से एक कैमरा लगाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस कैमरे को बरामद कर आगे की जांच कर रही है।

ईडी की शिकायत पर कोर्ट ने टीडीआई इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के निदेशकों को नोटिस जारी...

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। नई दिल्ली स्थित पटियाला हाउस जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश (पीएमएलए) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गुरुग्राम जोनल कार्यालय द्वारा दायर अभियोजन शिकायत में सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया है। इस शिकायत में मेसर्स टीडीआई इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, इसके निदेशकों - रविंदर तनेजा, कमल तनेजा और डीएन तनेजा - और संबंधित संस्थाओं को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत आरोपित किया गया है।

डिजिटल अरेस्ट कर बिलासपुर की महिला से 1.40 करोड़ रुपए की ठगी, दो आरोपी...

बिलासपुर, 9 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली वृद्ध महिला से डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाई है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों ने बिलासपुर की बुजुर्ग महिला को पुलिस, ईडी और आरबीआई का डर दिखाकर 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की थी।

खरी बात