ऑनलाइन गेमिंग कंपनी गेम्सक्राफ्ट पर ईडी का बड़ा एक्शन, तीन संस्थापक गिरफ्तार
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग से जुड़ी बड़ी कंपनी गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के तीन संस्थापकों दीपक सिंह, पृथ्वीराज सिंह और विकास तनेजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में की गई है।
मंगोलपुरी में चाकूबाजी और लूट की वारदात: दादा-पोता घायल, बदमाश फरार
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मंगोलपुरी में गुरुवार रात हुई चाकूबाजी और लूट की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। आउटर दिल्ली के इस इलाके में बदमाशों ने एक परचून की दुकान को निशाना बनाया और चाकू के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस हमले में दुकान पर बैठे दादा-पोता घायल हो गए।
नाबालिग से यौन शोषण मामला: पुणे पुलिस ने कायम की मिसाल, 24 घंटे में...
पुणे, 8 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने महिला और बाल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक मिसाल कायम की है। महज 24 घंटों के भीतर पुलिस ने न सिर्फ 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ यौन दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि उसके खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर दी।
ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मजदूरों की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
ग्रेटर नोएडा, 8 मई (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मजदूरों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मजदूरों के शव हॉस्टल परिसर के एक कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
नासिक धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तार
मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। नासिक स्थित टीसीएस कार्यालय से जुड़े कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले की मुख्य आरोपियों में से एक निदा खान को कई दिनों तक पुलिस से बचने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 14 लाख की ड्रग्स के साथ वांछित व्यक्ति को किया...
अहमदाबाद, 8 मई (आईएएनएस)। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर एक बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दाणीलीमडा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 14 लाख रुपये से अधिक मूल्य का मेफेड्रोन (नशीला पदार्थ) बरामद किया गया।
हिमाचल प्रदेश से एनसीआर तक फैला चरस तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, दिल्ली पुलिस ने 5...
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से एनसीआर क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली मलाणा चरस की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से कुल 480.4 ग्राम चरस जब्त की गई।
ओडिशा के सीएम ने मॉब लिंचिंग की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, कार्रवाई...
भुवनेश्वर, 7 मई (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने गुरुवार को भुवनेश्वर के बाहरी इलाके बालिअंटा में एक युवक की उग्र भीड़ द्वारा हत्या किए जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस को इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
एनआईए ने पटना की अदालत में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया
पटना/नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में फैले अंतरराज्यीय अवैध गोला-बारूद तस्करी मामले में एक हथियार और गोला-बारूद तस्कर के खिलाफ पटना की विशेष एनआईए अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
झारखंड के रिमांड होम में मौत: एनएचआरसी ने सरकार से दो सप्ताह के भीतर...
नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने झारखंड सरकार और जिला पुलिस प्रमुख से देवघर जिले के चरखी पहाड़ी इलाके में स्थित एक रिमांड होम में 19 वर्षीय महिला कैदी की मौत के मामले में दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

