मध्य प्रदेश : ससुराल में प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या, लोगों ने...

भोपाल, 8 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल में प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर जीवनलीला खत्म कर ली। इस घटना में महिला के बेटे की जान बाल-बाल बची है।

झारखंड के लातेहार में जंगल में मिले युवक-युवती के शव, जांच कर रही पुलिस

लातेहार, 8 मई (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव के निकट स्थित जंगल में शुक्रवार को एक युवक और एक युवती के पेड़ पर लटके शव बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

दिल्ली: शाहदरा साइबर पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 14 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन वाले साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई के दौरान 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो ऑनलाइन ठगी के जरिए लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे थे। जांच में अब तक 8 करोड़ रुपए से अधिक के फ्रॉड लिंक सामने आए हैं।

रांची के रिम्स में इलाज के लिए दाखिल कराए गए मनोरोगी ने फांसी लगाकर...

रांची, 8 मई (आईएएनएस)। झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) परिसर से शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मनोरोग विभाग में इलाज के लिए भर्ती एक मरीज ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

झारखंड में पोतों के सामने गंडासे से हमलाकर पत्नी को मौत के घाट उतारा

गोड्डा, 8 मई (आईएएनएस)। झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सुरनी पंचायत के घासीचक गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दो मासूम पोतों के सामने वारदात को अंजाम दिया।

दिल्ली: द्वारका एएटीएस ने अंतरराज्यीय कारजैकिंग गैंग पकड़ा, जम्मू-कश्मीर के कठुआ से तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय कारजैकिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 800 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद जम्मू-कश्मीर के कठुआ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी 25 अप्रैल को एक घंटे के भीतर दो सशस्त्र लूट की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो गए थे।

ग्रेटर नोएडा में रिश्तेदारों को फंसाने के लिए पिता ने की 13 वर्षीय बेटे...

ग्रेटर नोएडा, 8 मई (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर 13 वर्षीय बेटे की हत्या और शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगा है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी ने यह खौफनाक साजिश अपने ही परिवार के कुछ लोगों को झूठे मामले में फंसाने के उद्देश्य से रची थी।

हैदराबाद में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या, घरेलू सहायिका पर शक

हैदराबाद, 8 मई (आईएएनएस)। हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी विनय रंजन राय की पत्नी सुनंदा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 55 वर्षीय सुनंदा का शव प्रशासन नगर कॉलोनी स्थित उनके तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर मिला।

दिल्ली में नकली सीमेंट बनाने वाली दो अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नकली अल्ट्राटेक सीमेंट बनाने और पैक करने में कथित तौर पर शामिल दो अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है।

बंगाल: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में इस्तेमाल दूसरी बाइक बरामद, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में इस्तेमाल दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह वारदात 6 मई की रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई थी।

खरी बात