नोएडा में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के मामले में तीन आरोपी...

नोएडा, 6 मई (आईएएनएस)। नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में मामूली पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

बेंगलुरु में गश्त के दौरान पुलिस पर हमला, चार आरोपियों पर केस दर्ज

बेंगलुरु, 6 मई (आईएएनएस)। बेंगलुरु में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले का मामला सामने आया है। अमृतहल्ली पुलिस ने इस संबंध में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना शहर के आकाशवाणी लेआउट इलाके में सुबह करीब 3 बजे हुई, जब बीट 3 और 6 पर तैनात दो पुलिसकर्मी नियमित गश्त पर निकले हुए थे।

आर्मी कैंप के बाहर हुए धमाके की जांच के लिए एनआईटी की टीम जालंधर...

जालंधर, 6 मई (आईएएनएस)। अमृतसर के खासा स्थित छावनी क्षेत्र के पास स्थित आर्मी कैंप के बाहर मंगलवार देर रात जोरदार धमाका की जांच करने के लिए एनआईए की कई विशेष टीमों को जालंधर विस्फोट स्थल पर भेजा गया है।

असम के शिवसागर में उल्फा-आई का एक कार्यकर्ता गिरफ्तार, पिस्तौल व ग्रेनेड बरामद

गुवाहाटी, 6 मई (आईएएनएस)। असम पुलिस ने बुधवार को शिवसागर जिले में एक अभियान के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (इंडिपेंडेंट) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया और उसके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए।

दिल्ली ब्लास्ट केस में फंसाने की धमकी देकर साइबर ठगों ने किया बड़ा फ्रॉड,...

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। मुंबई के भांडुप इलाके में साइबर ठगी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ठगों ने दिल्ली बम धमाके और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाकर एक सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को पूरे 54 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा और उनसे 40.90 लाख रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद मुंबई साइबर सेल जांच में जुट गई है।

पुणे में एक और शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग से उसी के नाना ने...

पुणे, 6 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बार फिर बेहद शर्मनाक और चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही सगे नाना ने दुष्कर्म की कोशिश की। मामला सामने आने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया है।

अमृतसर छावनी और जालंधर बीएसएफ मुख्यालय के पास विस्फोट, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

अमृतसर, 6 मई (आईएएनएस)। अमृतसर के खासा स्थित छावनी क्षेत्र के पास स्थित आर्मी कैंप के बाहर मंगलवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पश्चिम बंगाल हिंसा पर ज्ञानेश कुमार का सख्त आदेश, दिए तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश

कोलकाता, 6 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। कई जगहों से हिंसा, झड़प और तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही हैं। इसी को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि जो भी लोग हिंसा भड़काने या तोड़फोड़ में शामिल हैं, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

बरेली : जिम की आड़ में महिला के साथ ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल, दो...

लखनऊ, 5 मई (आईएएनएस)। आज के दौर में, जहां लाखों लोग स्वस्थ और फिट रहने के लिए जिम जाते हैं, वहीं मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बरेली में एक जिम की आड़ में महिला को ब्लैकमेल करने की एक घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने भाजपा युवा नेता की मौत की निष्पक्ष जांच का आश्वासन...

अगरतला, 5 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को कहा कि पुलिस भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) नेता राहुल किशोर रॉय की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। रॉय का शव उत्तरी त्रिपुरा जिले में उनके आवास के बाथरूम में मिला था।

खरी बात