छत्तीसगढ़: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईपीएल ऑनलाइन सट्टे के मास्टरमाइंड समेत छह सटोरिए...

महासमुंद, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य मास्टरमाइंड एडमिन समेत 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 22 मोबाइल और 1.15 करोड़ रुपए के ऑनलाइन सट्टे का रिकॉर्ड जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 2 करोड़ 46 हजार 400 रुपए आंकी गई है।

हरदोई में कंटेनर ट्रक भीड़ में जा घुसा, महिला की मौत, 11 घायल

हरदोई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसा। लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर हुए इस हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बिहार में शौच के लिए निकली ननद-भाभी के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में एक महिला और किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों के गिरफ्तार करने का दावा किया है।

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मणिपुर हिंसा पीड़ितों की राहत और पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार ने मंजूर की...

इंफाल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मणिपुर सरकार द्वारा राज्य में जातीय हिंसा से प्रभावित लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए स्थापित राहत शिविरों के संचालन के लिए 424.36 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

बोकारो: पत्नी ने मायके जाने की जिद की तो गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से...

बोकारो, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामडीह गांव के चाकुलिया टोला में विकास कुमार नामक शख्स ने 25 वर्षीय पत्नी शानु देवी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। संवेदनहीनता की पराकाष्ठा यह रही कि हत्या के बाद आरोपी पति विकास रजवार रात भर पत्नी के खून से सने शव के बगल में ही सोता रहा। इस घटना की जानकारी परिवार के लोगों को रविवार को हुई।

दिल्ली में इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 करोड़ की कोकीन 2 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटरस्टेट सेल (आईएससी) ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस 2 आरोपियों के साथ करीब 500 ग्राम हाई-क्वालिटी कोकीन (क्रैंक) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह नशीला पदार्थ दिल्ली और एनसीआर इलाके में सप्लाई किया जा रहा था।

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा रहा है। एक दो नहीं बल्कि इस देश के कुल चार राष्ट्रपति ऐसे रहे हैं जो हमलों का शिकार नहीं हुए।

माली में हुई हिंसक वारदातों से यूएन चीफ बहुत चिंतित: प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की।

मुंबई में पुलिसकर्मी बना साइबर फ्रॉड का शिकार, मोबाइल के ऑटो अपडेट पर जाते...

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई में साइबर अपराधियों ने सीएसएमटी रेलवे पुलिस स्टेशन में तैनात एक हवलदार के मोबाइल को हैक कर उसके बैंक खातों से 1.60 लाख रुपए निकाल लिए गए। इस मामले में सीएसएमटी रेलवे पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खरी बात